WWE WrestleMania 41 में दो मौजूदा चैंपियन के बीच हो सकता है मैच, रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा

WWE WrestleMania 41 में धमाल हो सकता है (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania 41 में धमाल हो सकता है (Photo: WWE.com)

Big Match Discussed WrestleMania 41: WWE द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania 41) का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को किया जाने वाला है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अभी तीन महीने का समय है, लेकिन हाल में रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि इस शो के दौरान दो मौजूदा चैंपियन आमने-सामने आ सकते हैं। यह दोनों ही रेसलर्स WrestleMania में एक-दूसरे से सिंगल्स मैच लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

Ad

रिया रिप्ली ने WrestleMania 37 में ओस्का को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। वह इसके बाद WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में सफल रही थीं। उन्होंने इस टाइटल को पिछले साल WrestleMania XL में बैकी लिंच के खिलाफ रिटेन किया था। उन्हें चोट के चलते इसको छोड़ना पड़ा था और हाल में हुए Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में वह लिव मॉर्गन को हराकर नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई थीं।

बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को WWE WrestleMania 37 में हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। वह WrestleMania 38 में बैकी लिंच से Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही थीं, और WrestleMania 39 में इसे ओस्का के खिलाफ रिटेन करने में सफल रही थीं। वह इस समय नेओमी के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड करती हैं। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर ने कई बार WrestleMania में सिंगल्स मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की है। Fightful Select के अनुसार कंपनी इस साल यह मुकाबला करने पर विचार कर रही है। उनके अनुसार यह एक टाइटल मैच हो सकता है।

Ad

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर कितनी बार पहले सिंगल्स मैच कर चुकी हैं?

रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर ने 2017 से लेकर अब तक 13 बार सिंगल्स मैच में काम किया है। इसमें से महज दो बार ही उसको टीवी पर दिखाया गया है। इनके बीच जो पहला मुकाबला टीवी पर दिखाया गया था, वह 23 अक्टूबर 2019 को हुआ था जिसमें रिया को जीत मिली थी। इनकी दूसरी भिड़ंत जो फैंस ने टीवी पर देखी थी, वह NXT TakeOver: Portland में हुई थी जहां पर रिया ने बियांका ब्लेयर के खिलाफ अपनी WWE NXT विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी। देखना होगा कि ब्लेयर और रिया का मैच होता है, या नहीं। खैर, रिया रिप्ली Saturday Night's Main Event में अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications