Roman Reigns के भाई के प्रदर्शन से WWE हुआ बहुत ज्यादा खुश, Fastlane 2023 में बने चैंपियन

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो को लेकर आया बड़ा अपडेट
WWE सुपरस्टार जे उसो को लेकर आया बड़ा अपडेट

Roman Reignsw: WWE में जे उसो (Jey Uso) ने ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन से अलग होने के बाद काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फैंस उन्हें अब अपनी अलग शुरुआत करते हुए देखकर बहुत खुश हैं। हाल ही में रोमन रेंस के भाई ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। अब खबरें सामने आ रही है कि मैनेजमेंट जे के काम से बहुत खुश हैं।

Ad

Fightful Select की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जे उसो से WWE को काफी ज्यादा उम्मीदें थी और ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य अब इससे भी बेहतर काम करके दिखा रहे हैं। Fightful ने यह भी बताया कि WWE सोर्स द्वारा उन्हें जानकारी मिली है कि जे उसो की मर्चेंडाइज सेल्स लाइव इवेंट्स के दौरान शानदार रही है। वो द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन से अलग होने के बाद WWE की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

Ad

जे उसो को लगातार अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। WWE अमूमन उन ही स्टार्स को आगे बढ़ाता है, जिन्हें फैंस से अच्छा रिएक्शन मिलता है और वो मर्चेंडाइज सेल्स में फायदा कराते हैं। जे उसो का Fastlane 2023 में कोडी रोड्स के साथ मिलकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बनना इस बात का संकेत है कि कंपनी द्वारा उन्हें आगे भी बड़ा पुश मिलेगा।

WWE Fastlane 2023 में Roman Reigns के भाई Jey Uso और Cody Rhodes ने किस तरह जीती चैंपियनशिप?

Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा ऐलान हुआ था कि जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट मिलकर अपने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल को जे उसो और कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। Fastlane 2023 की शुरुआत में टाइटल के लिए यह मैच देखने को मिल गया। फैंस को यह मुकाबला काफी पसंद आया।

ज्यादातर फैंस को लगा था कि जजमेंट डे के सदस्य टाइटल रिटेन रख लेंगे। अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। जेडी मैकडॉनघ ने गलती से डेमियन प्रीस्ट पर Money in the Bank ब्रीफकेस द्वारा अटैक कर दिया। इससे डेमियन के पैर में लगी चोट और ज्यादा गहरी हो गई। फिन बैलर अकेले पड़ गए और इसका फायदा बेबीफेस स्टार्स को मिला। जे उसो और कोडी रोड्स ने फिन को धराशाई करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल पर कब्जा जमा लिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications