WWE में दुनिया के टॉप रेसलर्स में से एक का भविष्य में हो सकता है डेब्यू, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या WWE में दिखेगीं जैपनीज़ चैंपियन?
क्या WWE में दिखेंगी जापानी की टॉप स्टार?

WWE: हाल ही में आई PWI रैंकिंग के बाद जापान की स्टार ग्युलिया (Giulia) रातों-रात रेसलिंग इंडस्ट्री में छा गई थीं। अब यह रिपोर्ट सामने आई है कि ग्युलिया जल्द ही स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) को जॉइन सकती हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि WWE इटैलियन-जापानी स्टार ग्युलिया को साइन करने में बहुत दिलचस्पी दिखा रही है। Wrestling Observer Radio पर डेव मैल्टज़र के अनुसार, 29 साल की ग्युलिया ने मार्च 2024 तक बुकिंग को स्वीकारा है, जिसके बाद वो दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में दिख सकती हैं। उनका WrestleMania में डेब्यू देखने मिल सकता है।

ग्युलिया को भले ही ज्यादा रेसलिंग फैंस ना जानते हों, लेकिन वो एक इंटरनेशनल एथलीट हैं। वो मौजूदा NJPW स्ट्रॉन्ग विमेंस चैंपियन हैं। वो जापान की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो अभी STARDOM के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। ग्युलिया को हाल ही में आई विमेंस PWI रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला था। डेव मैल्टज़र ने ग्युलिया के बारे में कहा,

"ग्युलिया के बारे में मैं बताने जा रहा हूं। वो मार्च तक कॉन्ट्रैक्ट में हैं। इस कारण मार्च तक कुछ नहीं हो सकता। माइक जॉनसन ने इस खबर को सही करते हुए कहा कि कंपनी की ग्युलिया में बहुत दिलचस्पी है लेकिन वो साल 2019 से WWE के रेडार पर थीं। स्टोरी यह है कि कंपनी अब ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। बस यह है कि वो मार्च तक किसी के साथ साइन नहीं कर सकतीं। अभी यह कहना बहुत बचकाना लगेगा कि देखिए, वो WWE जॉइन करने वाली हैं। वो निश्चित तौर पर मार्च में दिख सकती हैं।"

youtube-cover

WWE में जापान की विमेंस स्टार्स के भविष्य को लेकर आया बड़ा अपडेट

पूर्व विमेंस चैंपियन कायरी सेन ने हाल ही में हुए Crown Jewel 2023 में वापसी कर इयो स्काई का साथ दिया था। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कायरी और इयो को जल्द ही कुछ और स्टार्स जॉइन कर सकती हैं। संभवतः इसमें एक नाम ओस्का हो सकती है। कंपनी ने हाल ही में सैरी को फिर से साइन करने में दिलचस्पी दिखाई थी। ग्युलिया की साइनिंग की खबर से ऐसा लग रहा है कि WWE में जापान की विमेंस स्टार्स का फैक्शन देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment