WWE Crown Jewel में कई सालों बाद वापसी करने वाले पूर्व चैंपियन ने तोड़ी चुप्पी, कंपनी द्वारा बनाए गए प्लांस का भी हुआ खुलासा  

..
पूर्व चैंपियन की हुई WWE में वापसी
पूर्व चैंपियन की हुई WWE में वापसी

WWE: WWE ने फिर से एक बार सऊदी की धरती पर एक बेहतरीन शो देकर फैंस का दिल जीत लिया। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट का एक दिलचस्प मोमेंट तब आया जब पूर्व NXT विमेंस चैंपियन कायरी सेन (Kairi Sane) ने कई सालों बाद कंपनी में चौंकाने वाली वापसी की थी। वापसी के बाद कायरी सेन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

Crown Jewel में इयो स्काई का मुकाबला बियांका ब्लेयर से WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। शो के अंतिम मोमेंट्स में अचानक कायरी सेन ने आकर रिंग साइड पर बवाल मचायाा और बियांका पर हमला कर दिया था। सेन की मदद से इयो अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल रही थीं। कायरी को देखकर सभी की तरह बेली भी चौंक गई थी। आखिरी बार जब सेन स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन का हिस्सा थीं, तब बेली ने कायरी के ऊपर हमला करके उनकी हालत खराब कर दी थी।

आपको बता दें कि कायरी सेन की वापसी WWE में काफी ज्यादा यादगार रही। वापसी के बाद पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,

"मैं वापस आ गई हूं।"
Ad

WWE ने पूर्व चैंपियन Kairi Sane के लिए क्या प्लान बनाए हैं?

हाल ही में आई रिपोर्ट में कायरी सेन की वापसी के बाद बनाए गए एक प्लान के बारे में बताया गया है। SquaredCircle के विश्वसनीय सोर्स kerrmit125 जो काफी सटीक खबरों की जानकारी देते हैं, उन्होंने बताया कि कायरी सेन और इयो स्काई को एक और सुपरस्टार जॉइन कर सकती हैं। इसके अलावा एक ऐसी स्टार भी साथ आ सकती हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

इस खबर के बाद WWE फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि कौन इयो स्काई और कायरी सेन को जॉइन कर सकता है। एक टॉप स्टार जिनकी तरफ सभी का ध्यान सबसे पहले जाता है वो हैं पूर्व विमेंस चैंपियन ओस्का। देखना होगा कि कंपनी आखिर किस तरह से इयो स्काई और कायरी सेन को बुक करती है और कौन सा सुपरस्टार उन्हें जॉइन करता है। इसके अलावा बेली का अब का रिएक्शन भी देखने लायक होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications