Royal Rumble में 2 साल बाद वापसी करने वाले पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर, WWE के इस ब्रांड में आएंगे नज़र

WWE Royal Rumble 2025 में वापसी करने वाले सुपरस्टार पर उठा बड़ा कदम (Photo: WWE.com)
हाल में वापसी करने वाले सुपरस्टार को लेकर अहम कदम (Photo: WWE.com)

Alexa Bliss Moving WWE SmackDown: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में कई विमेंस रेसलर्स वापस आई थीं। एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) दो साल बाद वापस आई थीं। वहीं शार्लेट फ्लेयर, निकी बैला और ट्रिश स्ट्रैटस को भी फैंस ने काफी समय के बाद टीवी पर देखा था। अब इनमें से वापस आए एक सुपरस्टार को लेकर रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके जरिए यह भी मालूम चल गया है कि अब वो आगे किस जगह पर प्रदर्शन करती हुई दिखाई देंगी।

Ad

एलेक्सा ब्लिस Royal Rumble मैच में लिव मॉर्गन के हाथों एलिमिनेट कर दी गई थीं। उसके बाद ऐसे कयास लगने लगे थे कि ब्लिस को फैंस Raw में देखेंगे, ताकि वह लिव के साथ स्टोरी कर सकें। इससे उलट PWInsider ने बताया है कि एलेक्सा अब WWE SmackDown में परफॉर्म करती हुई दिखाई देंगी। यहां यह भी बताया गया कि पहले कंपनी ने उन्हें Raw का हिस्सा बनाना चाहा था, लेकिन फिर कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी हुई स्थिति के चलते वह सच नहीं हो पाया था। यह जानकारी इसलिए भी खास हो जाती है, क्योंकि इस समय Wyatt Sick6 भी ब्लू ब्रांड में ही है।

Ad

एलेक्सा ब्लिस एक समय पर ब्रे वायट के साथ काम करती थीं। उन्होंने इससे जुड़ा हुआ जैकेट Royal Rumble मैच में अपनी वापसी पर भी पहना हुआ था। वहीं उन्होंने इससे जुड़ा हुआ सोशल मीडिया पोस्ट भी हाल में किया था। ऐसे में यह उम्मीद बढ़ जाती है कि ब्लिस आने वाले समय में Wyatt Sick6 का हिस्सा बन सकती हैं। इस समय उस खतरनाक ग्रुप में बो डैलस, निकी क्रॉस, एरिक रोवन, डेक्सटर लूमिस और जो गेसी हैं। एलेक्सा के आने से यह ग्रुप पूरा हो जाएगा।

WWE SmackDown में एलेक्सा ब्लिस ने अपना आखिरी मुकाबला कब लड़ा था?

एलेक्सा ब्लिस ने कंपनी में इस साल से पहले अपना आखिरी मुकाबला 2 साल पहले Royal Rumble 2023 में बियांका ब्लेयर से Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने के लिए लड़ा और हारा था। वहीं SmackDown में टीवी पर उनका आखिरी मुकाबला 1 जुलाई 2022 को हुआ था। टैग टीम मुकाबले में एलेक्सा, ओस्का और लिव मॉर्गन ने शॉट्ज़ी, लेसी एवंस और राकेल रॉड्रिगेज़ को हराया था। अब देखना होगा कि वह SmackDown में क्या करती हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications