List Debuts & Returns Royal Rumble Match: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच पर फैंस की नज़र होती है। इसमें जीतने वाला स्टार WrestleMania में चैंपियनशिप मैच लड़ता है। जे उसो और शार्लेट फ्लेयर इस साल विजेता रहे। दोनों ही मुकाबलों में कुछ बड़े रिटर्न और डेब्यू देखने को मिले। TNA और NXT से भी स्टार्स नज़र आए। इस आर्टिकल में हम Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री और रिटर्न करने वाले स्टार्स की लिस्ट पर नज़र डालेंगे।
विमेंस 2025 Royal Rumble मैच में रिटर्न और डेब्यू करने वाले WWE स्टार्स की लिस्ट
- लैश लैजेंड: मेटा गर्ल्स की सदस्य ने 9वें नंबर पर एंट्री की और 17 मिनट मैच में बिताए। इसी बीच NXT स्टार ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
- जैडा पार्कर: इस NXT रेसलर का आना सबसे बड़ा सरप्राइज था। पार्कर ने 6 मिनट के करीब मैच में बिताए और फिर एलिमिनेट हो गईं।
- जॉर्डिन ग्रेस: पूर्व TNA नॉकआउट्स चैंपियन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद ऑफिशियल डेब्यू किया। उन्हें ताकतवर दिखाया गया और उन्होंने एक एलिमिनेशन किया।
- एलेक्सा ब्लिस: 2 साल बाद पूर्व Raw विमेंस चैंपियन ने वापसी की और फैंस को खुश किया। ब्लिस 21वें नंबर पर आई थीं।
- स्टैफनी वकेर: NXT स्टार ने 24वें नंबर पर सरप्राइज अपीयरेंस दी और उन्हें देखकर सभी हैरानी में पड़ गए।
- ट्रिश स्ट्रैटस: Hall of Famer ने रिंग में आखिर वापसी की और कैंडिस लेरे के रूप में एक एलिमिनेशन किया।
- शार्लेट फ्लेयर: 1 साल से ज्यादा समय बाद दिग्गज ने रिटर्न किया और 4 एलिमिनेशन करते हुए जीत गईं।
- जूलिया: WWE NXT विमेंस चैंपियन ने सरप्राइज डेब्यू किया और एक एलिमिनेशन भी किया। 10 मिनट बाद वो खुद बाहर हो गईं।
- निकी बैला: 30वें नंबर पर Hall of Famer ने आकर चौंका दिया और बेली के रूप में एक बड़ा एलिमिनेशन किया।
WWE के मेंस 2025 Royal Rumble मैच में रिटर्न और डेब्यू करने वाले स्टार्स की लिस्ट
- IShowSpeed: प्रसिद्ध यूट्यूबर ने अकीरा टोज़ावा की जगह ली और ओटिस को एलिमिनेट करने में अहम किरदार निभाया। ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें बाद में बाहर किया।
- जो हेंड्री: TNA वर्ल्ड चैंपियन के आने से फैंस में खुशी की लहार आ गई। उन्हें रोमन रेंस ने एलिमिनेट किया।
- एजे स्टाइल्स: फिनॉमिनल वन ने चोट से ठीक होने के बाद वापसी की और एलए नाइट को बाहर किया।
- पेंटा: पूर्व AEW स्टार पहली बार Royal Rumble मैच का हिस्सा बने। वो दूसरे नंबर पर आए थे और 42 मिनट तक मैच में रहे।
- जेकब फाटू: नए ब्लडलाइन मेंबर ने तहलका मचाया और डॉमिनेंट अंदाज दिखाकर 4 स्टार्स को रिंग के बाहर किया।