WWE SmackDown में मचे बवाल के बाद भी Roman Reigns के WrestleMania 40 प्लान्स में नहीं होगा बदलाव, रिपोर्ट में अहम खुलासा

..
WrestleMania 40 में किसके खिलाफ होगा रोमन रेंस का मैच
WrestleMania 40 में किसके खिलाफ होगा रोमन रेंस का मैच?

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट ने जिस तरह फैंस को हैरान किया था, स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड उससे भी ज्यादा सरप्राइज कर देने वाला रहा। जे उसो के WWE छोड़ने के ऐलान के बाद द ब्लडलाइन (The BloodLine) के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के लिए कंपनी की प्लानिंग के बारे में बताया गया है।

WrestleMania 39 में रोमन रेंस का सामना Royal Rumble 2023 विनर कोडी रोड्स से हुआ था। जिस तरह का मोमेंटम कोडी को मिल रहा था, उससे कई लोगों का मानना था कि रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रोड्स के खिलाफ गंवा सकते हैं। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने अमेरिकन नाईटमेयर को मात देकर अपना ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन जारी रखा था। इसके बाद से दोनों स्टार्स अलग-अलग स्टोरीलाइंस का हिस्सा हैं।

हालिया SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने सभी से तंग आकर कंपनी ही छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कुछ जानकारों का मानना है कि जे कुछ समय प्रोग्रामिंग से दूर रहने के बाद वापसी करेंगे और रोमन को WrestleMania 40 में चुनौती देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं होगा। Ringside News ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि फिलाडेल्फिया में होने वाले शो ऑफ शोज के लिए अभी भी रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मैच को ही प्लान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार,

"Ringside News को क्रिएटिव टीम के एक मेंबर ने बताया है कि चीजों में बदलाव हो सकता है, लेकिन हमेशा से रोमन रेंस vs कोडी रोड्स को WrestleMania 40 के लिए पसंदीदा माना गया है। इसकी चर्चा WrestleMania 39 के पहले से जारी थी।"

WWE SmackDown में Roman Reigns के सैगमेंट में मचा बवाल

रोमन रेंस ने चोटिल होने के बावजूद हालिया SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी। इसके अलावा जिमी और जे उसो SummerSlam के बाद पहली बार आमने-सामने आए। ब्लू ब्रांड के हालिया एपिसोड में जिमी ने अपने एक्शन पर सफाई देते हुए कहा कि वो उन्हें (जे उसो) रोमन रेंस की तरह बनते हुए नहीं देखना चाहते थे। बाद में बवाल मचा और जे उसो ने रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो तीनों पर हमला किया। उन्होंने WWE से जाने का ऐलान भी किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications