Royal Rumble 2023 में दिग्गजों के बीच नहीं होगा चैंपियनशिप मैच, रिपोर्ट में WWE के प्लान्स को लेकर हुआ खुलासा?

Ujjaval
WWE ने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच एक और मैच का प्लान नहीं बनाया है
WWE ने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच एक और मैच का प्लान नहीं बनाया है

Royal Rumble: WWE में इस समय शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के पास स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप है। वो रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड कर सकती हैं। कई फैंस का मानना है कि रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को यहां रीमैच मिल सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में शार्लेट फ्लेयर का रोंडा राउजी के खिलाफ नहीं होगा चैंपियनशिप मैच

SmackDown के आखिरी एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने सभी को चौंकाते हुए रोंडा राउजी को हराया और SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा कर लिया। यह कई फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था। लग रहा था कि फ्लेयर और राउजी के बीच Royal Rumble 2023 में टाइटल के लिए रीमैच देखने को मिलेगा।

Xero News ने इस चीज़ को लेकर अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा बताया कि फैंस को शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच अगले इवेंट में मैच होने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने बताया,

"एक चीज़, जो मैंने सुनी है कि फैंस को शार्लेट फ्लेयर vs रोंडा राउजी मैच Royal Rumble 2023 में होने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।"
Ad

SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोंडा राउजी ने अपने SmackDown विमेंस टाइटल को राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। यह मैच लंबा चला था और इसी कारण रोंडा थक गई थीं। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली और उन्होंने रोंडा को तुरंत मैच के लिए चैलेंज किया।

रोंडा ने चुनौती को स्वीकारा और फिर उनके बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में फ्लेयर ने आखिर रोंडा को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रिपोर्ट की मानें तो अब उनके बीच फिर मैच नहीं होगा और यह एक तरह से अच्छा निर्णय है। शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी 2022 में दो बार आमने-सामने आई थीं।

उनकी स्टोरीलाइन पहले ही काफी लंबी चली थी। ऐसे में अब उनके बीच फिर मैच देखने को मिलता, तो शायद फैंस उतने खुश नहीं होते। देखकर लग रहा है कि रोंडा विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनेंगी, वहीं शार्लेट किसी और रेसलर के खिलाफ टाइटल को डिफेंड कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications