WWE ने Roman Reigns के The Bloodline की जगह फेमस फैक्शन को देने का बनाया प्लान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

..
ब्लडलाइन में चल रहा है बड़ा विवाद
ब्लडलाइन में चल रहा है बड़ा विवाद

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनका द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप लंबे समय से टीवी का मुख्य केंद्र बना हुआ है। हाल ही में इस फैक्शन के टूटने के बाद कंपनी ने इसकी जगह नए ग्रुप को पुश करना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि द जजमेट डे (The Judgment Day) जल्द ही ट्राइबल चीफ के ग्रुप की जगह ले सकता है।

WKRD Wrestling की हालिया बैकस्टेज रिपोर्ट की मानें तो WWE, जजमेंट डे को द ब्लडलाइन की जगह टॉप स्टेबल के रूप में देख रही है। कंपनी के द्वारा सोचे गए लंबे समय के प्लान में यह ग्रुप फिट बैठ रहा है। Raw ब्रांड के इस हील फैक्शन के काम को कई फैंस पसंद कर रहे हैं। इस ग्रुप की पहुंच कंपनी के लगभग सभी रोस्टर में हैं। रिपोर्ट के अनुसार,

"WWE फैंस की दिलचस्पी और लंबे प्लान के हिसाब से जजमेंट डे को ब्लडलाइन की जगह देख रही है। जजमेंट डे के प्रोमो प्रोग्रामिंग में सभी का ध्यान खींच रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आगे चलकर शो के मुख्य केंद्र में भी देखा जा सकेगा।"

द उसोज़ के द्वारा रोमन रेंस को धोखा दिए जाने के बाद यह साफ हो गया था कि द ब्लडलाइन ग्रुप का एक साथ रह पाना नामुमकिन सा हो गया है। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के मतभेद दूर होने के बाद यह ग्रुप मजबूत हो गया है। इसके अलावा WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली और हाल ही में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीतने वाले डॉमिनिक मिस्टीरियो भी इस ग्रुप को और ताकतवर बना रहे हैं।

WWE SmackDown में फैंस को देखने मिल सकता है नया स्टेबल

द ब्लडलाइन ग्रुप में इस साल की शुरूआत से ही मतभेद सामने आ रहे थे। पहले सैमी ज़ेन फिर जिमी और उसके बाद जे उसो के जाने से यह ग्रुप बिखर चुका है। पिछले हफ्ते SmackDown में पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ नए स्टेबल के संकेत दिए थे। निश्चित ही कंपनी ब्लू ब्रांड में भी द ब्लडलाइन को हटाने का मन बना चुकी है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications