WWE के स्पेशल शो के पहले बड़ी खबर, नई शुरुआत के साथ आएगा बदलाव का दौर, रिपोर्ट में खुलासा

Ujjaval
WWE ने NXT के लिए बनाए बड़े प्लान (Photo: WWE.com)
WWE ने NXT के लिए बनाए बड़े प्लान (Photo: WWE.com)

WWE Planned Big Change NXT: WWE NXT काफी ज्यादा सफल शो साबित हुआ है। इसकी शुरुआत एक डेवलपमेंटल ब्रांड के तौर पर हुई थी और अभी भी शो में नए स्टार्स उभरकर सामने आते हैं। हालांकि, इसे WWE का तीसरा ब्रांड माना जाता है। NXT का जल्द ही CW Network पर डेब्यू देखने को मिलने वाला है। इसी बीच कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव करने का मन बना लिया है। इससे शो के पहले के मुकाबले और भी बेहतर हो सकता है।

WrestleVotes Radio पर हाल ही में NXT से जुड़े बड़े प्लान को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि WWE द्वारा कुछ बड़े चेंज इस शो में किए जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि NXT का लुक पूरी तरह से बदलने वाला है और काफी समय से मौजूद पिले रंग की थीम को हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही एक नए लोगो को भी लेन वाला है। कुल मिलाकर पूरे शो की प्रेजेंटेशन में भी बदलने वाली है क्योंकि CW Network के साथ नया एरा शुरू हो रहा है।

WWE NXT के CW Network पर डेब्यू के दौरान किन मैचों का आयोजन होने वाला है?

WWE NXT का CW Network पर डेब्यू 1 अक्टूबर 2024 को होगा। यहां पर सीएम पंक नज़र आने वाले हैं और वो NXT चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रिक विलियम्स vs ईथन पेज मैच के स्पेशल गेस्ट रेफरी होंगे। इसके अलावा रॉक्सेन परेज़ अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को जूलिया के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं। WWE द्वारा इसी बीच वेस ली और ज़ैकरी वेंटज़ के बीच स्ट्रीट फाइट मैच भी बुक किया गया है। वो यहां से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहेंगे।

NXT के इस खास शो में लोला वाइस और जैडा पार्कर टीम बनाकर फैटल इन्फ्लुएंस का सामना करने वाली हैं। WWE ने मिज़ टीवी का सैगमेंट भी शो के लिए ऑफिशियल कर दिया है। इसमें NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ओबा फेमी और टोनी डी'एंजेलो स्पेशल गेस्ट रेफरी के तौर पर नज़र डालेंगे। देखा जाए तो WWE ने NXT की नई शुरुआत को धमाकेदार बनाने का पूरा मन बना लिया है। ऐसे में फैंस का उत्साह भी शो के लिए बढ़ गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now