चोटिल WWE Superstar की वापसी को लेकर आई बहुत अच्छी खबर, जल्द ही करेंगे धमाकेदार वापसी?

..
क्या फिर से दो दुश्मनों के बीच होगी लड़ाई?
क्या फिर से दो दुश्मनों के बीच होगी लड़ाई?

AJ Styles: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ ही हफ्ते पहले द ब्लडलाइन (The Bloodline) के हमले के कारण पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles) चोटिल हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। हालिया अपडेट्स में स्टाइल्स के WWE में वापसी करने के बारे में बताया गया है। फैंस के लिए अच्छी खबर आई है।

Ringside News के अनुसार, स्टाइल्स असल में चोटिल नहीं हैं और वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं। स्टाइल्स की वापसी की तारीख का कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। Crown Jewel 2023 में अब मात्र कुछ ही हफ्ते बचे हैं, इसलिए एजे, सोलो सिकोआ और जिमी उसो से बदला लेने के लिए जल्द ही धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।

लगभग 3 हफ्ते पहले एजे स्टाइल्स SmackDown में अपने पुराने दुश्मन जॉन सीना को द ब्लडलाइन से बचाने के लिए आगे आए थे। दोनों मेगास्टार्स टीम बनाकर Fastlane 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में जिमी उसो और सोलो सिकोआ का सामना करने वाले थे। SmackDown में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से पहले ब्लडलाइन ने एजे स्टाइल्स पर बैकस्टेज जबरदस्त हमला कर दिया था।

सोलो सिकोआ ने लगभग 20 फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से स्प्लैश लगाया था, जिसके कारण स्टाइल्स को अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसके बाद सीना ब्लडलाइन से चल रही स्टोरीलाइन में अकेले पड़ते हुए दिख रहे थे लेकिन एलए नाइट दिग्गज की मदद के लिए आगे आए और दोनों ने मिलकर Fastlane PLE में जिमी उसो और सोलो सिकोआ को हराया था।

youtube-cover

क्या WWE Crown Jewel 2023 में होगा Roman Reigns और AJ Styles के बीच मुकाबला?

WWE SummerSlam 2023 के बाद हुए SmackDown में रोमन रेंस आखिरी बार प्रोग्रामिंग का हिस्सा बने थे। पिछले हफ्ते WWE ने ऐलान किया कि ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में ट्राइबल चीफ वापसी करेंगे। रोमन रेंस के Crown Jewel 2023 का हिस्सा बनने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है लेकिन उनके विरोधी का पता अभी तक नहीं चला है।

यह संभव है कि रोमन रेंस के ब्लू ब्रांड में आने के बाद एजे स्टाइल्स की भी चौंकाने वाली एंट्री देखने मिले। कंपनी भी इस मोमेंट का फायदा उठाकर Crown Jewel 2023 में एजे स्टाइल्स vs रोमन रेंस मैच बुक कर सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications