SmackDown में पूर्व WWE चैंपियन के लिए बनाए गए बड़े प्लान का हुआ खुलासा, Night of Champions में हार पक्की?

..
पूर्व WWE चैंपियन है एजे स्टाइल्स
पूर्व WWE चैंपियन है एजे स्टाइल्स

AJ Styles &SmackDown: WWE नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions 2023) में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के पास नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। 27 मई को सऊदी अरब में होने वाले शो में उनका सामना सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कंपनी द्वारा उनके लिए बनाए गए प्लान्स के बारे में बताया गया है।

Fightful.com के शॉन रॉस सैप ने बताया कि हालिया SmackDown के एपिसोड में टैरो कार्ड में फिनॉमिनल वन का दिखना कंपनी के अगले प्लान के बारे में बताता है। यह एक क्रिप्टिक मैसेज के जैसा था। पूर्व NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस टैरो कार्ड्स के जरिए अपने दुश्मनों पर निशाना बनाते हुए देखे गए हैं।

ऐसा लग रहा है कि शिंस्के नाकामुरा के Raw में जाने के बाद क्रॉस को किसी नए दुश्मन की तलाश होगी। संभवतः पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उनके अगले दुश्मन हो सकते हैं। अगले हफ्ते SmackDown में उनका सिंगल्स मैच भी होगा। देखकर लग रहा है कि Night of Champions में एजे की हार पक्की है।

youtube-cover

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एजे स्टाइल्स vs ऐज vs रे मिस्टीरियो मुकाबला हुआ था, जहां स्टाइल्स की जीत हुई थी। इसके अलावा दूसरे ट्रिपल थ्रेट मैच में बॉबी लैश्ले ने बाजी मारी थी। एजे और ऑल माइटी का सामना सेमीफाइनल में एक-दूसरे से हुआ, जहां एजे स्टाइल्स ने जीत दर्ज की थी। Night of Champions 2023 में एजे और सैथ में से कोई एक नया वर्ल्ड चैंपियन बनकर सामने आएगा।

WWE SmackDown में AJ Styles और OC का रीयूनियन देखने मिला था

WWE Draft 2023 के खास शो में एजे स्टाइल्स और The OC के सदस्य पहली बार लंबे समय में एक साथ दिखे थे। पूर्व NXT स्टार मीचीन पिछले साल इस ग्रुप में शामिल हुई थीं। क्रॉस के साथ संभावित दुश्मनी के दौरान स्टाइल्स को स्कार्लेट के खिलाफ मीचीन के ग्रुप में होने का फायदा मिल सकता है। कुछ समय प्रोग्रामिंग से दूर रहने के बाद द गुड ब्रदर्स फिर से स्टाइल्स का साथ देते हुए दिखेंगे।

एजे, Night of Champions में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में लड़ेंगे। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्टाइल्स वर्ल्ड चैंपियन बन पाते हैं और अगर स्टाइल्स Raw की वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा जमाते हैं, तो क्या उनका ग्रुप भी उनके साथ रेड ब्रांड शो का हिस्सा बनेगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications