Big Appearance Can Happen Money in the Bank: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2025) के आयोजन के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में अब एक हफ्ते से ज्यादा समय बचा हुआ है। WWE ने अलग-अलग स्टोरी को हाइप करना शुरू कर दिया है। अब 1663 दिनों से रिंग में नजर नहीं आए एक सुपरस्टार की Money in the Bank में अपीयरेंस देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में इसे लेकर जानकारी आई है।
Raw के हालिया एपिसोड में टाइटस ओ'नील नजर आए थे। वो फैंस के बीच मौजूद थे और उन्हें पिछले कुछ समय में ऑन-स्क्रीन उतना समय नहीं दिया गया है। टाइटस अभी भी WWE के साथ बने हुए हैं और उन्होंने बताया है कि अगर जरूरत लगी, तो वो रेसलिंग करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, उनका आखिरी मैच 9 नवंबर 2020 में आया था।
Raw के हालिया एपिसोड में टाइटस असल में Peacock पर आने वाली डेटिंग सीरीज King's Court को प्रमोट करने आए थे। ऐसा महसूस हो रहा है कि कंपनी अब उन्हें वापस लाने वाली है। PWInsider की हालिया रिपोर्ट के अनुसार टाइटस Money in the Bank वीकेंड के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। वो संभावित तौर पर अपने शो के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं लेकिन अभी इसपर पूरी जानकारी नहीं है।
WWE में टाइटस ओ'नील ने कौन-कौन सी चैंपियनशिप जीती है?
टाइटस ओ'नील 2009 से WWE के साथ हैं। उन्होंने बतौर रेसलर करियर की शुरुआत की थी और 2021 से वो ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रिंग में कोई मैच नहीं लड़ा है। हालांकि, इसके पहले अपने एक दशक से भी लंबे WWE करियर में टाइटस चैंपियन बनने में सफल हुए हैं।
उन्होंने एक बार डैरेन यंग के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। ओ'नील ने इसके अलावा एक बार 24/7 चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया था। इसके अलावा उन्हें 2020 के Hall of Fame क्लास में वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ओ'नील ने रिंग में वापसी की इच्छा जाहिर कर दी है। देखना होगा कि WWE द्वारा उन्हें मौका मिलता है, या नहीं।