WWE में दो पूर्व दोस्तों के बीच जल्द शुरू हो सकती है दुश्मनी, रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा

Ujjaval
रुसेव, ओटिस पर किक लगाते हुए (Photo: WWE.com)
रुसेव, ओटिस पर किक लगाते हुए (Photo: WWE.com)

Rusev Next Storyline Plans Revealed: WWE फैंस के बीच रुसेव (Rusev) के भविष्य को लेकर बहुत सारे सवाल हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के बाद Raw में रुसेव ने वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने चुनिंदा मौकों पर अपीयरेंस दी है। ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्हें पुश देने को लेकर WWE को कोई जल्दी नहीं है। खैर, अब रुसेव के भविष्य को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

Ad

WWE में वापसी के बाद से ही रुसेव की अल्फा अकादमी के साथ स्टोरी चल रही है। उन्होंने ओटिस को सिंगल्स मैच में हरा दिया था। अब उनका सामना अगले Raw के एपिसोड में अकीरा टोज़ावा से होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि यहां से उनकी फ्यूड खत्म हो जाएगी। इसके बाद के उनके प्लान सामने आ गए हैं।

PWInsider की रिपोर्ट के अनूसार WWE में अभी रुसेव की शेमस के खिलाफ दुश्मनी शुरू करने को लेकर चर्चा हो रही है। शेमस ने कुछ हफ्तों पहले वापसी की थी और ए टाउन डाउन अंडर के साथ स्टोरी की शुरुआत की थी। केल्टिक वाॅरियर ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर, दोनों को हरा दिया है। ऐसे में उन्हें भी नई स्टोरी की जरूरत होगी और रुसेव उनके लिए काफी अच्छे विरोधी हो सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड से शुरू हो सकती है रुसेव और शेमस की दुश्मनी

रुसेव अभी हील के रूप में काम कर रहे हैं। वो Raw के अगले एपिसोड में अकीरा टोज़ावा का सामना करेंगे। इस मुकाबले में रुसेव की जीत के चांस ज्यादा हैं। मैच के बाद भी पूर्व AEW स्टार हमला जारी रख सकते हैं। वो इसी बीच उन्हें रोकने आए ओटिस पर भी अटैक कर सकते हैं। शेमस आकर अल्फा अकादमी के सदस्यों को बचा सकते हैं और रुसेव को निशाना बना सकते हैं।

शेमस और रुसेव के बीच काफी बड़ा इतिहास है। दोनों पहले एक ही फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे और उन्होंने मिलकर खूब बवाल मचाया है। अब अगर वो आमने-सामने आते हैं, तो फैंस को जबरदस्त तरीके से एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। दोनों अपनी स्टोरी में कुछ अच्छे मैच देकर फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications