WWE में Roman Reigns और उनके भाइयों के खिलाफ जाएगा फेमस Superstar, चैंपियनशिप रन को करेंगे खत्म?

..
जे उसो और सैमी जेन में टकराव बढ़ रहा है
जे उसो और सैमी ज़ेन में टकराव बढ़ रहा है

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ स्टोरीलाइन का बहुत फायदा मिला है। फैंस ने भी उनके काम को बहुत पसंद किया है। पूर्व आईसी चैंपियन का रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन में शामिल होना इस साल के सबसे दिलचस्प मोमेंट्स में से एक था।

सैमी ज़ेन हाल ही में ब्लडलाइन के मेंबर बन चुके हैं और उन्होंने ट्राइबल चीफ के प्रति बहुत ही ज्यादा वफादारी दिखाई है। इसके साथ ही सैमी को Honorary Uce के रूप में बहुत ही ज्यादा सफलता और लोकप्रियता मिली है। हालांकि, इस दौरान सैमी की जे उसो के साथ कहासुनी भी हुई है।

फैंस को आने वाले समय में सैमी और द उसोज के बीच दुश्मनी देखने मिल सकती है। इस दुश्मनी में ज़ेन का साथ पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस दे सकते हैं। यह बिल्कुल साफ है कि जे उसो, सैमी को पसंद नहीं करते हैं लेकिन ग्रुप के दूसरे मेंबर्स ने उन्हें अपना लिया है। जे उसो का मानना है कि ज़ेन बाहरी हैं और उन्हें ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं होना चाहिए। दोनों के बीच टकराव निश्चित ही दुश्मनी में बदल सकती है। SmackDown के हालिया एपिसोड में भी इसके संकेत मिले।

youtube-cover

साल 2023 में WWE के प्लान्स को लेकर आया बड़ा अपडेट

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने बताया कि बैकस्टेज कुछ अटकलें सामने आई हैं कि केविन ओवेंस और सैमी जेन, द उसोज को हराकर टैग टीम टाइटल्स जीत सकते हैं। डेव ने आगे बताया कि यह साल 2023 की शुरुआत में देखने मिल सकता है। उन्होंने कहा,

"सऊदी अरब में अगले शो का ऐलान 5 नवंबर को होने वाले Crown Jewel में हो सकता है। WrestleMania को अलग कर दीजिए। ऐसा लग रहा है कि मार्च की शुरुआत में कोई बड़ी चीज देखने मिल सकती है। शायद रेंस vs ज़ेन देखने मिले। हालांकि, दोनों के बीच स्टोरीलाइन तभी हो सकती है, जब कंपनी चाहेगी। कुछ अफवाहें हैं कि कंपनी Day 1 की जगह किसी बड़े इवेंट को वापस ला सकती है। फिलहाल यह बस एक अफवाह ही है कि साल की शुरुआत में ज़ेन और ओवेंस, द उसोज को हरा सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links