Santos Escobar vs Rey Mysterio: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) रहने वाला है। इस शो के लिए फैंस का उत्साह काफी ज्यादा है। कई बड़े मैच इस शो में देखने को मिल सकते हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी द्वारा गुरु और शिष्य के बीच मैच को आगे बढ़ाने का प्लान बना लिया गया है। इसका कारण भी सामने आया है।
Xero News ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार के बीच Royal Rumble 2024 में मैच प्लान किया गया था। कंपनी द्वारा अब इस मैच को आगे बढ़ा दिया गया है। दोनों रेसलर्स के फैंस के लिए आई इस बुरी खबर के बीच सकारात्मक चीज़ यह है कि WWE द्वारा मुकाबले को कैंसिल नहीं किया गया है।
रे मिस्टीरियो को इंजरी के एंगल से बाहर किया गया था क्योंकि वो असल जीवन में चोटिल थे। उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई है और इसी के चलते उन्हें छह से आठ हफ्तों के लिए एक्शन से दूर रहना पड़ेगा। Royal Rumble 2024 में भले ही सैंटोस और रे का मैच नहीं हो लेकिन WWE इसे ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ऐतिहासिक Elimination Chamber इवेंट या फिर WrestleMania 40 के लिए बुक कर सकता है।
![Xero News की Royal Rumble को लेकर हालिया अपडेट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/12/0afc3-17016288473302-1920.jpg 1920w)
WWE Royal Rumble 2024 और अन्य चीज़ों के लिए बनाए गए संभावित प्लान्स का भी खुलासा हुआ
Xero News ने इसी रिपोर्ट में कुछ अन्य चीज़ों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैंडी ऑर्टन vs रोमन रेंस और सीएम पंक vs सैथ रॉलिंस मैच WWE द्वारा प्लान किए गए हैं। अभी तक यह चीज़ क्लियर नहीं है कि यह मुकाबले किन प्रीमियम लाइव इवेंट्स में होने वाले हैं। दोनों ही मैच फैंस देखना पसंद करेंगे।
रिपोर्ट में बताया गया कि लिव मॉर्गन विमेंस Royal Rumble 2024 मैच जीतने की बड़ी दावेदार हैं। उनका दावेदारों की लिस्ट में शामिल होना चौंकाने वाली चीज़ है। मॉर्गन काफी समय से एक्शन से दूर हैं। बड़ी बात यह है कि रिया रिप्ली के हमले के कारण ही वो चोटिल हुई थीं। इसी के चलते लिव संभावित तौर पर वापसी करते हुए रंबल मैच जीत सकती हैं और फिर रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर सकती हैं।