Charlotte Flair: शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने WWE के साथ अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट 10 साल पहले साइन किया था। वो इस समय कंपनी की सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक हैं। इसी बीच उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने WWE के साथ एक नई डील साइन कर ली है और इतिहास भी रच दिया है। शार्लेट फ्लेयर इस समय घुटने की चोट से जूझ रही हैं। इस चोट की वजह से वो संभावित तौर पर WrestleMania 40 और SummerSlam 2024 में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगी। इस चोट के बाद भी WWE उनकी स्टार पावर को जानता है। Fightful Select ने अपनी नई रिपोर्ट में बताया है कि शार्लेट फ्लेयर, कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गई हैं। उनका ये नया कॉन्ट्रैक्ट कई सालों के लिए हैं। इसके अलावा वो अब कंपनी के इतिहास की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली विमेंस स्टार भी बन गई हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शार्लेट फ्लेयर को इस नए कॉन्ट्रैक्ट में कई और चीज़ें भी मिली हैं। उन्हें एक नई ट्रेवल बस भी मिली है। WWE अपने टॉप स्टार्स को अब ये सुविधा देता है। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि शार्लेट फ्लेयर का नया कॉन्ट्रैक्ट TKO एरा का पहला कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन है। ये कॉन्ट्रैक्ट रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के हाल के कॉन्ट्रैक्ट से पहले ही हो गया था।9 महीने के लिए इनरिंग एक्शन से दूर हुईं WWE स्टार Charlotte Flairदो हफ्ते पहले SmackDown शो के दौरान शार्लेट फ्लेयर का सामना ओस्का से हुआ था। इस मैच के दौरान उन्हें एक मूव लगाते समय घुटने में चोट लग गई थी। उनकी इस चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया है कि द क्वीन काफी लंबे समय के लिए इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगी। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, PWInsider ने अब शार्लेट फ्लेयर की इंजरी को अपडेट दिया और बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी सर्जरी होगी। उनकी ये इंजरी टॉर्न ACL से भी बुरी है। ऐसे में वो करीब 9 महीनों तक एक्शन से दूर रहने वाली हैं।