Roman Reigns, Brock Lesnar और John Cena की वजह से WWE के ऊपर हुई पैसों की बारिश, 2022 में ताबड़तोड़ कमाई कर रचा इतिहास

Pankaj
WWE के रेवेन्यू को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
WWE के रेवेन्यू को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई

WWE Revenue 2022: WWE के लिए पिछला साल बहुत शानदार रहा। कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड टूटे। हाल ही में कंपनी ने पिछले साल हुई वित्त-संबंधी चीजों के बारे में बताया। पता चला है कि इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा रेवेन्यू पिछले साल आया है।

Ad

पिछले साल Royal Rumble और WrestleMania 38 बहुत हिट रहा था। मेनिया में कंपनी ने बहुत कमाई की। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का जबरदस्त मैच भी हुआ था। WWE इतिहास में पहली बार इस इवेंट को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था। वीकली शो और लाइव इवेंट्स के जरिए भी बहुत कमाई हुई।

WWE ने रेवेन्यू को लेकर खुद जानकारी दी है। पिछले साल कंपनी की कमाई 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 10,730 करोड़ रुपए) रही। सबसे बड़ी बात ये रही कि अंतिम तीन महीनों में कंपनी ने 325.3 मिलियन डॉलर की कमाई की। आपको याद होगा नंवबर में Crown Jewel शो का आयोजन हुआ था। इस इवेंट को बहुत सफलता मिली थी। साल के अंत में 30 दिसंबर को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जॉन सीना भी नज़र आए थे। उनकी वजह से भी फायदा हुआ।

Ad

WWE द्वारा साल 2023 में भी तोड़े जाएंगे कई रिकॉर्ड

WWE ने साल 2023 की शुरूआत भी धमाकेदार अंदाज में की है। ऐसा लग रहा है कि इस साल और भी ज्यादा रेवेन्यू कंपनी का आएगा। Royal Rumble इवेंट का समापन हो गया है। कहा जा रहा है कि इस शो में टिकटों की बिक्री से ही कंपनी ने 7.7 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली। ट्रिपल एच ने शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बताया था। ट्विटर पर लोगन पॉल और रिकोशे का वीडियो छा गया था। करीब 26.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा था।

Ad

कंपनी ने WrestleMania 39 की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी है। दो मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। मेंस रॉयल रंबल मैच इस बार कोडी रोड्स ने जीता था। WrestleMania में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। विमेंस रॉयल रंबल मैच रिया रिप्ली ने जीता था। WrestleMania में उनका मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। कहा जा रहा है कि इस बार मेनिया में द रॉक, जॉन सीना और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी नज़र आएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications