WWE में 2024 में रिटर्न और डेब्यू करने वाले सभी Superstars की लिस्ट

Ujjaval
WWE में इस साल कई सरप्राइज मिले हैं (Photo:WWE.com)
WWE में इस साल कई सरप्राइज मिले हैं (Photo:WWE.com)

List Superstars Debut or Return 2024: WWE के लिए साल 2024 अभी तक सफल रहा है। इस साल कई शानदार इवेंट देखने को मिले हैं। रिटर्न और डेब्यू हमेशा ही शोज़ को खास बनाते हैं। 2024 में कई रेसलर्स की वापसी हुई और कुछ का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। इस आर्टिकल में हम साल 2024 में वापसी और डेब्यू करने वाले सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।

WWE में 2024 में रिटर्न और डेब्यू करने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

youtube-cover

- 1 जनवरी 2024 को WWE Raw में द रॉक ने आकर जिंदर महल को कंफ्रंट किया और उनकी हालत खराब की।

- SmackDown के New Year's Revolution शो में पीट डन के टैग टीम पार्टनर के रूप में टायलर बेट आए। इसी के साथ उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।

- कैरियन क्रॉस और AOP ने SmackDown के New Year's Revolution शो में ही रिटर्न किया था। उन्होंने मिलकर बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर खतरनाक अटैक किया था।

- 26 जनवरी 2024 को SmackDown में इलेक्ट्रा लोपेज़ ने डेब्यू करके सैंटोस इस्कोबार को कार्लिटो पर बड़ी जीत दिलाई थी।

- विमेंस Royal Rumble 2024 मैच के दौरान नेओमी की चौंकाने वाली वापसी हुई। इसी मैच के दौरान TNA नॉकआउट्स चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस की अपीयरेंस देखने को मिली और जेड कार्गिल का WWE इन-रिंग डेब्यू हुआ। रंबल मैच के दौरान ही लिव मॉर्गन की भी वापसी हुई थी।

- मेंस Royal Rumble 2024 मैच के दौरान एंड्राडे की वापसी हुई थी। इसके साथ ही ओमोस का भी टीवी पर रिटर्न हुआ।

- 2 फरवरी 2024 को SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।

- ब्रॉन ब्रेकर ने WWE SmackDown के 23 फरवरी 2024 के एडिशन में धमाकेदार डेब्यू किया।

- 1 मार्च 2024 को लंबे इंतजार के बाद आखिर रे मिस्टीरियो वापस आए।

- WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट के दौरान जॉन सीना और द अंडरटेकर दोनों की चौंकाने वाली वापसी हुई।

youtube-cover

- 12 अप्रैल 2024 के SmackDown शो में टामा टोंगा का डेब्यू हुआ और वो ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए।

- शेमस का लंबे इंतजार के बाद 15 अप्रैल 2024 को Raw में रिटर्न हुआ।

- 29 अप्रैल 2024 को Raw में हुए Draft के दौरान स्टैफनी मैकमैहन की वापसी हुई।

- Raw के 29 अप्रैल 2024 के एपिसोड में ही ब्रॉन स्ट्रोमैन की भी धमाकेदार वापसी हुई थी। उन्होंने फिन बैलर पर तगड़ा चोकस्लैम लगाया।

- WWE Backlash France में टांगा लोआ ने डेब्यू करके ब्लडलाइन को रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस पर जीत दिलाई।

- 6 मई 2024 को लायरा वैल्किरिया का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। उन्होंने बैकी लिंच के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल की हालत खराब की।

- 20 मई 2024 को WWE Raw में सोन्या डेविल की शॉकिंग वापसी हुई।

- 3 जून 2024 को Raw में लंबे इंतजार के बाद कियाना जेम्स का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।

- सैथ रॉलिंस ने 17 जून 2024 को Raw में शॉकिंग वापसी की।

- 17 जून 2024 को Wyatt Sick6 का डेब्यू और अंकल हाउडी का रिटर्न हुआ था। उन्होंने बैकस्टेज तबाही मचा दी थी।

youtube-cover

- 21 जून 2024 को SmackDown में जैकब फाटू ने डेब्यू किया और वो तबाही मचाते हुए ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications