WrestleMania 41 की कौन-सी नाईट में होगा Roman Reigns के भाई का चैंपियनशिप मैच? WWE ने अनोखे अंदाज में किया खुलासा

Ujjaval
WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Jey Uso WrestleMania Match Placement Revealed
जे उसो को समझाते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Gunther vs Jey Uso Part WrestleMania Night 1: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस शो का आयोजन दो अलग-अलग हिस्सों में होता है। नाईट 1 और नाईट 2 में हर साल बड़े मैच देखने को मिलते हैं। WWE ने WrestleMania की दोनों नाईट के मेन इवेंट के बारे में पहले ही बता दिया था। हालांकि, रोमन रेंस के भाई जे उसो (Jey Uso) के मैच की प्लेसमेंट के बारे में अपडेट नहीं था। अब WWE ने अनोखे अंदाज में इसका खुलासा कर दिया है।

Ad

WWE ने WrestleMania से जुड़े 3 मैचों की मर्चेंडाइज जारी की है। इसी बीच टी-शर्ट पर मैचों की तारीख के बारे में भी पता चला है। जे उसो और गुंथर के वर्ल्ड हैवीवेट चामीओंशिप मैच की मर्च भी सामने आई है। इसके अनुसार दोनों का टाइटल के लिए मैच नाईट 1 में होने वाला है। WWE ने इसी बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाले दोनों मैच के बारे में भी अपडेट दिया।

टी-शर्ट के अनुसार टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच WrestleMania 41 की नाईट 1 में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इयो स्काई, रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मर्चेंडाइज के हिसाब से नाईट 2 में देखने को मिलेगा। कई फैंस को मैच की प्लेसमेंट के बारे में जानकर राहत मिली होगी।

नीचे मर्चेंडाइज की फोटो दी गई है:

Ad

WWE WrestleMania 41 की दोनों नाईट के मेन इवेंट क्या होने वाले हैं?

WrestleMania 41 की नाईट 1 के मेन इवेंट के लिए रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का ट्रिपल थ्रेट मैच अनाउंस कर दिया गया है। तीनों के बीच स्टोरी बेहतरीन रही है और इसी के चलते उन्हें मुख्य स्पॉट दिया जा रहा है। सीएम पंक इस मुकाबले द्वारा अपने करियर में पहली बार WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले हैं।

WWE ने नाईट 2 के मेन इवेंट के लिए भी तगड़े मैच को बुक किया है। कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। जॉन के हील टर्न के बाद स्टोरी एकदम ही रोचक हो गई है और इसी के चलते मैच कड़ी टक्कर का हो सकता है। सीना जीत दर्ज करके 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications