8 दिसंबर 2017 को WWE ने आधिकारिक तौर पर अपने दो नए स्टार्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। यह दोनों ही स्टार्स मिडल ईस्ट से ही हैं। नासेर अलरूवेयाह और शादिया सीसो अब आधिकारिक तौर पर WWE रोस्टर का हिस्सा होंगे। ट्रिपल एच ने खुद इस बात का एलान ट्वीट करके दिया।
Another historic moment here in #WWEAbuDhabi as we welcome @shadiabseiso, the first woman from the Middle East and Nasser Alruwayeh the first Kuwaiti signee, to @WWE. @WWEmenapic.twitter.com/DnFbZlazQL
— Triple H (@TripleH) December 8, 2017
What an incredible moment! Thank you @TripleH for making me feel so welcome! I cant wait to start training @WWEPerformCtr in Orlando in January! #WWEAbuDhabi#shadiabseiso#NasserAlruwayehhttps://t.co/HXnhZmjw7C
— Shadia Bseiso (@shadiabseiso) December 8, 2017
- @shadiabseiso ماشاء الله تبارك الله .. تذكرني ببدايات روكي مايفيا ❤️???#WWEAbuDhabi#رابطة_عشاق_شادية_بسيسو pic.twitter.com/GCQ2PtLkun
— Abdulaz!z (@Realntus) December 7, 2017
इस साल फरवरी मेंं WWE ने दुबाई में ट्राई आउट कराए थे, जहां WWE मैनेजमेंट को शादिया सीसो ने काफी प्रभावित किया था। 31 साल की सीसो मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्हें अक्टूबर में साइन किया था। इसे भी पढ़ें: साशा बैंक्स और एलेक्सा ब्लिस द्वारा अबुधाबी में इतिहास रचने पर विंस मैकमैहन का बड़ा बयान हालांकि नासेर अलरूवेयह के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता और WWE ने कुवैत से अपने पहले रैसलर को साइन किया। इसके अलावा कंपनी ने पहली अरब की महीला को साइन करके भी इतिहास रचा, वो WWE के साथ साइन करने वालीं पहली महीला हैं। इस एलान के बाद प्रोफेशनल रैसलिंग कम्यूनिटी में काफी हलचल है, क्योंकि सीसो को मार्शल आर्ट्स की अच्छी समझ है। फैंस इस बात की उम्मीद कर सकते हैं कि वो जल्द ही नासेर अलरूवेयह और शादिया सीसो को WWE में परफॉर्म करते हुए देख पाएंगे। हालांकि इन दोनों की रैसलिंग काबिलियत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो इश बात की भी उम्मीद है कि वो कुछ समय यूएसए में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में कुछ समय बिताएंगे। उसके बाद वो NXT में डेब्यू कर अपने टैलेंट का लोहा मनवा सकते हैं।
