आज हम आपको एक ऐसे WWE रैसलर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने क्लीन तरीके से पिन करते हुए WWE के तीन दिग्गज रैसलर ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और ट्रिपल एच को हराया है। इन तीनों ही रैसलर्स को हराना किसी भी रैसलर के लिए आसान काम नहीं हैं, लेकिन कंपनी के एक सुपरस्टार ने तीनों को हराया है। वो और कोई नहीं बल्कि यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस हैं। सैथ रॉलिंस WWE के एकमात्र ऐसे रैसलर हैं, जिन्होंने तीनों को हराया है।
#ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच को हरा चुके हैं रैसलमेनिया में
![sath-brock](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/c56ec-15591302086579-800.jpg 1920w)
आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को हाल में ही रैसलमेनिया में हराया हैं। वहीं उन्होंने WWE के COO ट्रिपल एच को 2017 के रैसलमेनिया में हराया था। सैथ रॉलिंस एक बहुत अच्छे रैसलर हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा को कई बार दिग्गज रैसलर्स को हराकर साबित की है। इस समय वो रॉ ब्रांड के फेस है। लगातार वो अच्छा काम कर रहे हैं। इस साल पहले उन्होंने रॉयल रंबल अपने नाम किया और बाद में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।
WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#रोमन को हरा चुके हैं कई बार
![seth rollins](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/02ec7-15591298901983-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच कई बार धमाकेदार मुकाबला हो चुका है। रोमन रेंस को कई बार सैथ रॉलिंस ने हराया। सैथ रॉलिंस ने साल 2015 की रैसलमेनिया में रोमन रेंस को पिन करके WWE चैंपियनशिप को जीता था। वहीं 2015 में रॉ के दौरान भी उन्होंने रोमन रेंस को हराया था। रॉ वाले इस मैच में उनकी मदद ऑथॉरिटी ने भी की थी। लेकिन साल 2016 के मनी इन द बैंक पीपीवी में सैथ रॉलिंस ने क्लीन तरीके से रोमन रेंस को पिन कर के हरा दिया था और WWE चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही डीन एम्ब्रोज ने आकर मनी इन द बैंक को कैश इन करा लिया था।