WWE न्यूज: WWE ने रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के बीच चल रही स्टोरीलाइन में किया बदलाव

Enter caption

जब रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में पूरी दुनिया को बताया तो तब से WWE का शेप पूरी तरह बदल चुका है। जिस दिन रोमन रेंस ने अपनी बीमारी का खुलासा किया था उसी रात डीन एंब्रोज ने हील टर्न लेकर शील्ड को तोड़ दिया था। सैथ रॉलिंस के ऊपर उन्होंने हमला कर दिया था।

Ad

सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज के लिए जो पहले प्लान तैयार किया गया था, वो इसके बाद बदल दिया गया। इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था कि आगे क्या होगा। WWE के ब्रैड शेफर्ड ने इस बात का खुलासा किया कि रोमन रेंस की बीमारी के कारण अचानक प्लान बदल दिया गया और फिर ये नहीं सोचा था कि इससे लाभ होगा या हानि।

जब शील्ड टूटी थी तो डीन एंब्रोज ने कई बार रोमन रेंस पर भी आरोप लगाए। डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस की जो स्टोरीलाइन चल रही है इसमें रोमन रेंस को भी बाहर से डाला गया है। कई फैंस इस बात से खुश नहीं है कि ऐसा क्यों किया गया है।

ऐसा नहीं है कि ये WWE में पहली बार किया गया हैं। इससे पहले भी कई स्टोरीलाइन में ये किया गया लेकिन उसका नतीजा कुछ अच्छा नहीं रहा है। हालांकि कई लोगों ने डीन के करेक्टर में बदलाव लाने की बात भी कहीं है। और ऐसा हो भी रहा है। ये अब थोड़ा बहुत सही है। डॉक्टर के पास से उन्होंने पहले प्रोमो दिया था। और इस हफ्ते वो गैस मॉस्क पहन कर रिंग में आए थे। तो ये अब धीरे-धीरे करना पड़ेगा।वरना वैसे ही रोमन रेंस के जाने के बाद रॉ काफी नीचे चल रही है।

खबरें ये भी आ रही है कि ल्यूकीमिया बीमारी पर ही स्टोरीलाइन आगे चलेगी। डीन एंब्रोज कई बार रोमन रेंस के बारे में गंदा-गंदा बोल चुके है। रोमन रेंस के जाने के बाद रॉ की व्यूवरशिप में काफी गिरावट आ गई है। तो अब नए -नए बदलाव यहां करने पड़ेंगे।

WWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications