WWE न्यूज: रोमन रेंस के जाने के बाद भारतीय दर्शकों पर पड़ सकता है बड़ा असर

Enter caption

इस हफ्ते की रॉ रोमन रेंस के फैंस के लिए अच्छी नहीं थी। इसका कारण यह है कि रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रॉ के दौरान छोड़ दी साथ ही वो अब हमें एक लंबे समय के लिए WWE में नहीं दिखेंगे।

Ad

रॉ में रोमन रेंस का एक बहुत बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने बताया कि 11 साल पुरानी बीमारी (ल्यूकीमिया) एक बार फिर से हो गई है। जिसे ठीक करने के लिए उन्हें एक लंबे आराम की आवश्यकता है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि वह इस दौरान रैसलिंग नहीं कर सकते।

रोमन रेंस के जाने से WWE को नुकसान होगा जबकि भारत में इसका काफी असर पढ़ने वाला है, क्योंकि दुनियाभर में रोमन के फैंस हैं लेकिन सबसे ज्यादा भारत में रेंस की लोकप्रियता है।

चलिए नजर डालते हैं कि रोमन रेंस के जाने से भारत पर असर क्यों पड़ेगा।


भारत में WWE को अब कम देखा जा सकता है

Enter caption

WWE के रैसलर में रोमन रेंस ही इकलौते ऐसे रैसलर है जिन्हें भारत में पसंद किया जाता है। देखा जाए तो रोमन रेंस के जाने के बाद ही भारत में WWE के दशकों को काफी दुख पहुंचा है। WWE में अब रेंस नहीं है तो WWE को अब भारत में थोड़ा कम देखा जा सकता है। रोमन रेंस को भारत में फैंस कॉपी करते हैं, जबकि उनकी तरह बनना चाहते हैं।

Ad

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत से आने वाला रिव्यू हो सकता है कम

tripple h

WWE लाइव इवेंट कराने के साथ साथ रैसलर के मर्चेंडाइज को बेचकर भी काफी पैसे कमाती है। जो रैसलर जितना फेमस होता है उनकी मर्चेंडाइज उतने ही बिकते हैं। ऐसे में WWE को उतना ही अधिक फायदा होता है।

Ad

भारत में दर्शक किसी भी अन्य सुपरस्टार की तुलना में रोमन रेंस की टीशर्ट और उनके मर्चेंडाइज बहुत खरीदते थे जिससे WWE को भारत से काफी रिवेन्यू मिलता था। रोमन रेंस के WWE से कुछ समय के लिए चले जाने के कारण यह रिवेन्यू काफी कम हो सकता है।

इसके अलावा WWE के यूट्यूब चैनल में भी अधिकतर सब्सक्राइबर भारतीय हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत से WWE को कितना फायदा होता है। यही नहीं WWE के चैनल में रोमन रेंस से जुड़ी हर वीडियो को भारत में सर्वाधिक व्यू मिलते हैं और इस प्रकार WWE अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छा खासा रिवेन्यू जनरेट करता है।

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी के चलते भारत में WWE नहीं कर पाएगा लाइव इवेंट

roman reigns

पिछले कुछ सालों से WWE भारत में लाइव इवेंट करवा रहा है , जिससे कंपनी को अच्छा फायदा हुआ है। इसके अलावा WWE अपने रैसलर्स द्वारा भारत में प्रमोशन करता रहता है। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में अगर भारत में WWE लाइव इवेंट करवता है तो उसे नुकसान होगा क्योंकि रोमन रेंस को दर्शक नहीं देख पाएंगे। जब तक रेंस वापसी नहीं होती है ,तब तक कंपनी भारत में लाइव इवेंट का प्लान नहीं करेगी। अब भारतीय फैंस को रोमन रेंस की वापसी का इंतजार है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications