WWE न्यूज: रोमन रेंस के जाने के बाद भारतीय दर्शकों पर पड़ सकता है बड़ा असर
इस हफ्ते की रॉ रोमन रेंस के फैंस के लिए अच्छी नहीं थी। इसका कारण यह है कि रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रॉ के दौरान छोड़ दी साथ ही वो अब हमें एक लंबे समय के लिए WWE में नहीं दिखेंगे।
रॉ में रोमन रेंस का एक बहुत बड़ा बयान सामने आया, उन्होंने बताया कि 11 साल पुरानी बीमारी (ल्यूकीमिया) एक बार फिर से हो गई है। जिसे ठीक करने के लिए उन्हें एक लंबे आराम की आवश्यकता है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि वह इस दौरान रैसलिंग नहीं कर सकते।
रोमन रेंस के जाने से WWE को नुकसान होगा जबकि भारत में इसका काफी असर पढ़ने वाला है, क्योंकि दुनियाभर में रोमन के फैंस हैं लेकिन सबसे ज्यादा भारत में रेंस की लोकप्रियता है।
चलिए नजर डालते हैं कि रोमन रेंस के जाने से भारत पर असर क्यों पड़ेगा।
भारत में WWE को अब कम देखा जा सकता है
WWE के रैसलर में रोमन रेंस ही इकलौते ऐसे रैसलर है जिन्हें भारत में पसंद किया जाता है। देखा जाए तो रोमन रेंस के जाने के बाद ही भारत में WWE के दशकों को काफी दुख पहुंचा है। WWE में अब रेंस नहीं है तो WWE को अब भारत में थोड़ा कम देखा जा सकता है। रोमन रेंस को भारत में फैंस कॉपी करते हैं, जबकि उनकी तरह बनना चाहते हैं।
WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें