4 सुपरस्टार्स जो ट्रिपल एच के WWE संभालने के बाद रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं

Ankit
ट्रिपल एच और रोमन रेंस
ट्रिपल एच और रोमन रेंस

WWE को हर बार एक फेस चाहिए होता है जो कंपनी को आगे बढ़ा सके। जैसे पहले शॉन माइकल्स , द रॉक , स्टीव ऑस्टिन फिर जॉन सीना और अब रोमन रेंस। ये सब विंस मैकमैहन को पसंद थे। भले ही इनके साथ विंस की लड़ाई होती थी लेकिन वो सब एक स्टोरीलाइन थी। सवाल ये है कि विंस मैकमैहन के WWE रिटायरमेंट के बाद अगर ट्रिपल एच को कंपनी संभालने का मौका मिलता है तो वो किससे रोमन रेंस को बदल सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE में जिंदा कीड़े खाने वाले और डरावने दिग्गज ने फिर से किया द फीन्ड को मैच के लिए चैलेंज

रोमन रेंस और विंस मैकमैहन की अच्छी बनती है ये सभी को पता है। रोमन रेंस को ट्रिपल एच ज्यादा पसंद नहीं करते हैं और उनका मानना है कि बाकी सुपरस्टार्स को भी मौका मिलना चाहिए। ट्रिपल एच ने NXT ब्रांड को बहुत बड़ा बनाया है। हम बात करने वाले उन 4 सुपरस्टार्स की जो रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं वो तब जब ट्रिपल एच के हाथों में कमान हो।

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर को ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन की तरफ से काफी पुश मिला है और दोनों ही इस स्कॉटिश सुपरस्टार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जिसका नमूना रेसलमेनिया 36 में देखने को मिला। पहले रॉयल रंबल 2020 को जीता उसके बाद ब्रॉक लैसनर को ग्रैंड स्टेज पर हराकर टाइटल जीता। ड्रू ने वो काम रेसलमेनिया में कर दिखाया जो रोमन रेंस नहीं कर पाए। मान सकते हैं कि ट्रिपल एच के कार्य संभालने की ये एक शुरुआत है।

Ad

ड्रू पहले कई अपने इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि ट्रिपल एच ने उनपर भरोसा किया तभी वो WWE में आए। ड्रू इस वक्त सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। ट्रिपल एच के चार्ज लेते ही ये रोमन रेंस को हटाने के लिए पहली पसंद होंगे। बता दें कि रोमन रेंस को विंस मैकमैहन काफी पसंद करते हैं.

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

एडम कोल

एडम कोल
एडम कोल

एडम कोल का नाम एक जबरदस्त सुपरस्टार्स के रुप में लिया जाता है। एडम कोल पहले नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने थे। साथ ही वो अनडिस्प्यूटेड एरा के लीडर हैं और अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। ट्रिपल एच भी कोल को काफी ज्यादा पुछ देते हैं।

Ad

उनमें वो स्टार लुक और फील है जो एक मेन रॉस्टर रेसलर में होना चाहिए और उनके साथ एक फ्यूड करके किसी भी मेन रॉस्टर रेसलर को आगे बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि एडम कोल जल्द की मेन रोस्टर में कदम रखे और अपना जलवा दिखाए। अगर विंस मैकमैहन अपनी कंपनी ट्रिपल एच को चलाने के लिए देते हैं तो एडम कोल सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आएंगे।

केविन ओवंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

ट्रिपल एच इनके काम के फैन हैं और इन्होंने अपने मेन रॉस्टर डेब्यू में जॉन सीना को स्पष्ट तरीके से हराया था। केविन ओवेंस की माइक स्किल्स और रेसलिंग स्टाइल से द गेम काफी प्रभावित है। केविन ओवेंस WWE में एक ऐसे रेसलर है जो किसी भी रोल में फिट बैठ जाते हैं। कभी वो फेस बनते हैं कभी विलन।

Ad

ट्रिपल एच के कंपनी संभालने के बाद केविन ओवेंस को एक बड़े विलन के रुप में देख सकते हैं क्योंकि उनमें वो खासियत है जो किसी भी स्टोरीलाइन को बेहतर बना दें। वैसे भी केविन ओवेंस को आज के दौरा का स्टीव ऑस्टिन माना जाता है।

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

मनी इन द बैंक जीता, WWE चैंपियन बने, यूनिवर्सल खिताब को जीता और रॉयल रंबल को भी अपने नाम किया। लगभग 10 साल के WWE करियर में सैथ रॉलिंस ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। वो एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं।

सैथ रॉलिंस को ट्रिपल एच पसंद करते हैं जिसको पहले साफ देखा गया है। भले भी रेसलमेनिया में दोनों की दुश्मनी दिखी थी लेकिन ट्रिपल एच के कंपनी संभालते ही रोमन रेंस की जगह वो पहले सैथ रॉलिंस को बड़ा सुपरस्टार बनाएंगे।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications