सभी को पता है कि एक महीने पहले रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी का एलान किया था। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आए है। इस खबर को सुनकर पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया था। रॉ में उनकी अहमियत क्या थी वो अब फैंस को पता चल रहा है।रोमन रेंस को पूरी दुनिया जल्द वापसी करने की दुआ दे रही है। उनके दोस्त भी उन्हें रिंग में अलग-अलग तरीके से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे है। WWE लाइव इवेंट में इस बार रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी ने रोमन रेंस के सुपरमैन पंच का इस्तेमाल किया।इस समय स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट के लिए सबसे बुरे दिन चल रहे है। रोमन रेंस ने एलान किया कि वो पिछले 11 साल से इस बीमारी से जूझ रहे है। उऩ्होंने इस बीमारी के एलान के बाद अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी रिंग में रख दी।रोंडा राउजी इस समय विमेंस डिवीजन की सरताज बनी हुई है। रॉ में उनको अब मेन इवेंट में लाया जा रहा है। रोमन रेंस के जाने के बाद देखा जाए तो वो सबसे बड़ी सुपरस्टार रॉ की है। WWE टीएलसी में उनका मुकाबला नाया जैक्स के साथ रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। रोमन रेंस लॉकर रूम के लीडर थे। जब से वो गए है तो सभी इस बात से परेशान हुए है।सुपरमैन पंच रोमन रेंस का सिग्नेचर मूव है। वो हर मैच में इसका प्रयोग करते है। हालांकि ये फिनिशिंग मूव नहीं है लेकिन फिर भी इस मूव को सबसे बेस्ट माना जाता है। रोमन रेंस ने हर मैच में इसका प्रयोग किया है।रोंडा राउजी ने हाल ही में हुए WWE लाइव इवेंट में इस मूव का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस लॉकर रूम लीडर को समर्पित किया। कुछ दिन बाद ऐसा लग रहा है कि वो इसका इस्तेमाल टीवी में भी करेंगी। View this post on Instagram #RondaRousey now using #RomanReigns superman punch... thoughts?? A post shared by Ringside News (@ringsidenewscom) on Dec 5, 2018 at 9:22am PSTWWE की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।