WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है इसलिए इस रेसलिंग प्रमोशन में काम करने वाले सुपरस्टार्स को काफी पैसे दिए जाते हैं। WWE से मिल रही सैलरी के अलावा सुपरस्टार्स के पास कमाई करने के कई दूसरे स्त्रोत भी होते हैं। कुछ सुपरस्टार्स सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफार्म्स पर प्रोडक्ट्स को एडवर्टाइज करते हैं। इसके अलावा कई सुपरस्टार्स को फिल्मों और टीवी सीरीज में काम करने के मौके मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आई
वहीं, कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनका खुद का बिजनेस है। आपको बता दें, विंस मैकमैहन WWE में मौजूद सबसे अमीर इंसान हैं जिनका नेट वर्थ 2.1 बिलियन डॉलर है, हालांकि, वह एक्टिव रेसलर नही हैं। इसके अलावा ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन 10 सबसे अमीर WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं लेकिन ये दोनों भी एक्टिव रेसलर नही हैं। इस आर्टिकल में हम साल 2021 में WWE रोस्टर में मौजूद 5 सबसे अमीर सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं।
5- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस वर्तमान समय में WWE के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हैं। आपको बता दें, सैथ ने 11 साल पहले कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद से ही WWE में काफी कुछ हासिल किया है। इस दौरान रॉलिंस कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं जिनमें 4 वर्ल्ड टाइटल्स भी शामिल हैं। आपको बता दें, रॉलिंस वर्तमान रोस्टर में मौजूद 5वें सबसे अमीर सुपरस्टार हैं और उनकी नेट वर्थ 9 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़ 15 लाख) है।
ये भी पढ़ें: 5 शानदार तरीके जिनसे WWE सुपरस्टार फिन बैलर को SmackDown में बुक किया जा सकता है
साल 2020 में रॉलिंस की नेट वर्थ 4 मिलियन डॉलर थी और एक साल में ही उनकी नेट वर्थ दोगुने से ज्यादा हो चुकी है। इस वक्त रॉलिंस SmackDown का हिस्सा हैं और उन्होंने हाल ही में मेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई किया था। आपको बता दें, रॉलिंस साल 2014 में MITB लैडर मैच जीतने में कामयाब रहे थे और यह देखना रोचक होगा कि वह इस साल यह मैच जीत पाते हैं या नहीं।
कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!
4- WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी

जैफ हार्डी कई सालों से WWE फैंस का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं और वर्तमान समय में वह लैजेंड बन चुके हैं। जैफ हार्डी 3 बार के वर्ल्ड चैंपियन, 5 बार के आईसी चैंपियन और 8 बार के टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। आपको बता दें, हार्डी की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर (लगभग 89 करोड़ 53 लाख रूपए) है।
हालांकि, जैफ को कंपनी से सालाना 2.06 मिलियन डॉलर मिलते हैं लेकिन उनकी कमाई केवल रेसलिंग तक सीमित नहीं है। आपको बता दें, Raw सुपरस्टार जैफ सिंगर-सॉन्गराइटर, म्यूजीशियन और पेंटर भी हैं।
3- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

वर्तमान WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस वक्त शायद WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, हालांकि, वर्तमान रोस्टर में वह सबसे अमीर सुपरस्टार नही हैं। आपको बता दें, रोमन रेंस की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर है और उन्हें कंपनी से सालाना 5 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है।
इसके अलावा रोमन के इनकम के कई दूसरे स्रोत भी हैं। आपको बता दें, रोमन ने करीब 2.2 मिलियन डॉलर निवेश कर रखे हैं। साथ ही, पिछले कुछ सालों में वह दो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
2- WWE सुपरस्टार द मिज

द मिज को WWE में काम करते हुए 15 साल बीत चुके हैं और इस दौरान उन्होंने खुद को सबसे मनोरंजक सुपरस्टार्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। हालांकि, मिज की वार्षिक सैलरी, रोमन रेंस से एक मिलियन डॉलर कम है लेकिन द मिज, रोमन से ज्यादा अमीर हैं। 40 वर्षीय मिज की नेट वर्थ 14 मिलियन डॉलर (104 करोड़ 45 लाख 47 हजार रूपए) है।
आपको बता दें, द मिज केवल एक प्रो रेसलर नही हैं बल्कि वह एक्टर और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। वर्तमान समय में वह यूएस नेटवर्क पर मिज & मिसेज शो का हिस्सा हैं और इसी नेटवर्क पर वह कैननबॉल नाम का एक गेम शो भी होस्ट करते हैं।
1- WWE सुपरस्टार ऐज

ऐज ने कुछ हफ्ते SmackDown में वापसी करते हुए WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ अपना फ्यूड जारी रखा था। ये दोनों सुपरस्टार्स Money in the Bank 2021 में एक-दूसरे का सामना करते हुए नजर आएंगे।
आपको बता दें, ऐज वर्तमान WWE रोस्टर में सबसे अमीर सुपरस्टार हैं। 11 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऐज की नेट वर्थ 14 मिलियन डॉलर है और रेसलिंग के अलावा वह कई मूवीज और टीवी सीरीज में भी काम कर चुके हैं।