WWE Royal Rumble: 2 कारण क्यों Brock Lesnar को चैंपियनशिप रिटेन रखनी चाहिए और 2 क्यों Bobby Lashley को नया चैंपियन बनना चाहिए

WWE Royal Rumble में कई शानदार मैच होंगे
WWE Royal Rumble में कई शानदार मैच होंगे

WWE Royal Rumble 2022 के आयोजन में अब काफी कम समय बचा है। इस इवेंट के लिए हर कोई उत्साहित है क्योंकि WWE ने कई अच्छे मैचों का ऐलान किया है। इस इवेंट में रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैचों के अलावा कुछ चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच WWE टाइटल के लिए मैच होगा।

दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबले के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हमेशा ही उनकी तुलना होती है और इसी वजह से फैंस उनके बीच मैच देखना चाहते थे। अब जाकर फैंस की इच्छा पूरी होने वाली है। इस मैच में किसी भी सुपरस्टार की जीत हो सकती है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को पराजित करने का दम रखते हैं।

कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि ब्रॉक लैसनर को चैंपियन बने रहना चाहिए और कुछ चीज़ों की वजह से लगता है कि बॉबी लैश्ले को नया WWE चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे लगता है कि ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble में चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए और 2 कारण क्यों बॉबी लैश्ले को चैंपियन बनना चाहिए।

2- WWE Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर को चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए: जल्दी टाइटल नहीं लेना चाहिए

ब्रॉक लैसनर को अभी चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने Day 1 में चैंपियनशिप जीती थी और उनके टाइटल रन को समय दिया जाना चाहिए। ब्रॉक लैसनर चैंपियन बनने के बाद पहली बार टाइटल को डिफेंड करते हुए दिखाई देंगे। अपने पहले टाइटल डिफेंस में उनकी हार नहीं होना चाहिए। यह एक निराशाजनक चीज़ है क्योंकि ब्रॉक लैसनर को हराना आसान नहीं है।

अगर कोई उन्हें अपने पहले ही टाइटल डिफेंस में हरा देगा तो यह बड़ा सरप्राइज माना जाएगा। ब्रॉक लैसनर को पहले चैंपियन के तौर पर काफी ताकतवर दिखाया गया है और इसी वजह से उन्हें फिर अच्छी तरह बुकिंग मिलनी चाहिए। उन्हें चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और फिर भी उनकी हार हो जाती है तो यह एक खराब चीज़ मानी जाएगी।

2- बॉबी लैश्ले को चैंपियन बनना चाहिए: फुल-टाइमर को चैंपियन बनाने के लिए

ब्रॉक लैसनर हर हफ्ते नजर नहीं आते हैं। Royal Rumble के बाद WrestleMania सीजन की शुरुआत होती है। इसी समय WWE को चैंपियन की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। अगर ब्रॉक लैसनर चैंपियन रहेंगे तो वो हर हफ्ते दिखाई नहीं देंगे। इसी वजह से WWE को जरूर नुकसान होगा।

साथ ही फैंस भी इससे खुश नहीं होंगे। इसी वजह से बॉबी लैश्ले को चैंपियन बनाया जाना चाहिए। बॉबी लैश्ले फुल-टाइम लड़ते हुए नजर आएंगे और वो लगातार एपिसोड्स में भी मौजूद रहेंगे। इसी वजह से उन्हें चैंपियन बनाया जाना एक अच्छी चीज़ रहेगी। बॉबी एक बार फिर चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं।

1- ब्रॉक लैसनर को चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए: WrestleMania से पहले कमजोर नहीं दिखाना

ब्रॉक लैसनर को WWE ने काफी अच्छी तरह बुक किया है। हालांकि, लैसनर को अपने पिछले कुछ मुकाबलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने तीन अंतिम मैचों में से सिर्फ एक ही जीता है। अगर उनकी एक बार फिर हार होगी तो यह एक निराशाजनक चीज़ रहेगी।

WrestleMania में WWE उन्हें ताकतवर दिखाना चाहेगा क्योंकि वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को जीत मिलनी चाहिए। हार से वो थोड़े कमजोर दिखाई देंगे और WrestleMania सीजन की शुरुआत में ऐसा होना एक खराब चीज़ रहेगी।

1- बॉबी लैश्ले को चैंपियन बनना चाहिए: चैंपियनशिप रन का अंत अच्छी तरह से नहीं हुआ था

बॉबी लैश्ले ने WWE चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है। 2021 में उनका करियर पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। बाद में बिग ई के Money in the Bank कैश-इन की वजह से उनके टाइटल रन का अंत हो गया था।

बॉबी लैश्ले ने चैंपियन के तौर पर प्रभावित किया था और उनके टाइटल रन का अंत इस तरह से होना एक निराशाजनक चीज़ थी। इसी वजह से WWE को उन्हें एक बार फिर चैंपियन बनाने का निर्णय लेना चाहिए। बॉबी लैश्ले WWE चैंपियन के रूप में फिर बहुत अच्छा काम कर सकते हैं।

Quick Links