#2 बैकी लिंच बनाम असुका (रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![à¤
सà¥à¤à¤¾ à¤à¤° बà¥à¤à¥ लिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png 1920w)
TLC मेन इवेंट में एक बेहतरीन टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिला। हालांकि कायरी सेन की चोट के कारण मुकाबला वैसे नहीं हुआ जैसे होना चाहिए था लेकिन फिर भी फीमेल सुपरस्टार्स ने एक बेहतरीन मुकाबला फैंस के सामने पेश किया। मुकाबले में असुका ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
बैकी लिंच ने बहुत समय से रॉ विमेंस चैंपियनशिप किसी सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड नहीं की है। लेकिन अब इस मुकाबले की स्टोरीलाइन बननी शुरू हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल में बैकी ने असुका का मुकाबला स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए किया था जिसमें उनकी हार हुई थी। बैकी किसी भी मुकाबले में असुका को पिन नहीं कर पाई हैं। अगले साल की शुरुआत में भी एक बार फिर इन दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है जिसमें शायद बैकी इस बार असुका को हरा सके।