रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2021 कुछ दिनों दूर है। हर कोई अपने इस इवेंट के लिए उत्साहित होगा। इस बड़े इवेंट में Royal Rumble मैच देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स अपनी चैंपियनशिप को भी डिफेंड करने वाले हैं। गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा।इसके अलावा Royal Rumble में रोमन रेंस अपने यूनिवर्सल टाइटल को केविन ओवेंस के खिलाफ 'लास्ट लैन स्टैंडिंग' मैच में डिफेंड करने वाले हैं। उनका ये मैच काफी ज्यादा धमाकेदार रहने वाला है। WWE में इन दोनों की दुश्मनी काफी शानदार रही है और फैंस को ये जरूर पसंद आई है। इसके चलते हर कोई दोनों के मैच के लिए उत्साहित रहने वाला है।1000 % WWE Roman Reigns now and forever pic.twitter.com/OXRzPB6FzX— #WelcomeBackRoman (@suezzanne1965) January 27, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2021: 5 तरीके जिनसे ड्रू मैकइंटायर vs गोल्डबर्ग के मैच का अंत हो सकता है साथ ही सबके मन में सवाल होगा कि इस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत किस तरीके से देखने को मिल सकता है। WWE के पास रोमन रेंस और केविन ओवेंस के मैच को खत्म करने के कई अलग-अलग तरीके है। इसलिए हम द ट्राइबल चीफ और द प्राइजफाइट के 'लास्ट मैन स्टैंडिंग' मैच के 5 संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।5- Royal Rumble में रोमन रेंस को अपोलो क्रूज की मदद से जीत मिलेंThat segment last week between Roman Reigns and Apollo Crews, don’t expect it to be one week, random thing. It looks like we will hopefully see more in the coming weeks. This was on Talking Smack last night. pic.twitter.com/FPlOd8Zpoj— Roman-Reigns.Org (@RomanFansite) January 23, 2021रोमन रेंस और केविन ओवेंस का मैच नो DQ है। ऐसे में इंटरफेरेंस होने के चांस जरूर है। रोमन रेंस की मदद करने के लिए जे उसो की जगह अपोलो क्रूज आ सकते हैं। दरअसल, उसो Royal Rumble मैच का हिस्सा है। ऐसे में अपोलो क्रूज मैच में इंटरफेयर करते हुए रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े फेस है और 2 क्यों जॉन सीना WWE के सबसे अच्छे फेस थेसाथ ही रोमन रेंस यहां अपनी फैक्शन का नया सदस्य सामने ला सकते हैं। कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस और अपोलो क्रूज बैकस्टेज साथ नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के साथ आने की खबरें सामने आ रही हैं। Royal Rumble 2021 में WWE एक बड़ा सरप्राइज देने का प्लान बना सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।