जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) दोनों ही WWE के सबसे सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग समय पर WWE को अपने कंधों पर संभाला है और वो सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। जॉन सीना ने 2002 में डेब्यू किया था और जल्द ही WWE के पोस्टर बॉय बन गए थे। दूसरी ओर जॉन सीना के बाद रोमन रेंस को अगला टॉप स्टार बनाया गया। वो सालों से WWE में मुख्य सुपरस्टार है। View this post on Instagram A post shared by 💙Roman Reigns and John Cena💙 (@johncena.and.romenreigns)ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियन बनकर जाना चाहिए जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच हमेशा ही तुलना देखने को मिली आई हैं। दोनों ने अलग-अलग समय पर WWE को संभाला है और उनके पूरी दुनिया में ढेरों फैंस है। कुछ ऐसे कारण है जिनसे लगता है कि रोमन रेंस WWE के सबसे बेहतर टॉप स्टार रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे कारण भी है जिनसे लगता है कि जॉन सीना ने अपने समय में सबसे बेहतर काम किया था। 3- रोमन रेंस अच्छे फेस रहे हैं: उन्होंने 4 लगातार WrestleMania मेन इवेंट्स किए हैं View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)रोमन रेंस के लिए WrestleMania पीपीवी हमेशा ही खास रहा है। उन्होंने 2015 में पहली बार WrestleMania मेन इवेंट किया था और इसके बाद वो 4 बार लगातार मेन इवेंट्स का हिस्सा रहे हैं। इससे पता चलता है कि रोमन रेंस पर मैकमैहन परिवार को काफी ज्यादा भरोसा था। साथ ही वो WWE के टॉप स्टार थे।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस एक जबरदस्त हील है और 2 कारण क्यों उन्होंने बेबीफेस के रूप में शानदार काम किया थारोमन रेंस इस दौरान ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों का सामना किया था। सीना ने भले ही 5 WrestleMania मेन इवेंट्स किये हो लेकिन वो ये काम लगातार नहीं कर पाए हैं। रोमन रेंस के WWE करियर में अभी 5-6 साल और बचे है और वो सीना से इस मामले में जरूर ही बेहतर बनने में सफल रहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।