रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। वो इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड का हिस्सा है। साथ ही उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। रेंस ने 2012 में डेब्यू किया था और काफी कम समय में उन्होंने मेन रोस्टर पर अपना बड़ा नाम बना लिया था। वो WWE के टॉप फेस थे।SummerSlam में उन्होंने वापसी की और यहां उनका हील टर्न देखने को मिला था। रोमन रेंस ने इसके बाद Payback में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से वो चैंपियन है। साथ ही उन्होंने जे उसो, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस के साथ स्टोरीलाइन हिस्सा रहे हैं। WrestleMania सीजन करीब है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस एक जबरदस्त हील है और 2 कारण क्यों उन्होंने बेबीफेस के रूप में शानदार काम किया थारोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है। कुछ ऐसे कारण है जिनकी वजह से लगता है कि रोमन रेंस को ही WreslteMania 37 में बतौर यूनिवर्सल चैंपियन जाना चाहिए।5- रोमन रेंस की वजह से WWE को रेटिंग्स में फायदा होता है View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में SmackDown की व्यूअरशिप काफी ज्यादा खराब रही थी। साथ ही WWE अच्छी स्टोरीलाइन तैयार करने के बावजूद भी फैंस को अपने शोज़ के लिए आकर्षित नहीं कर पा रहा था। वापसी के बाद रोमन रेंस ने सभी चीज़ों को पलटकर रख दिया और शो की रेटिंग्स बढ़ने लगी।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहतरोमन रेंस की वापसी के पहले शोज़ की रेटिंग्स 1.8 मिलियन के नीचे भी चल गई थी। इसके बावजूद उनकी वापसी के बाद चीज़ बदल गई। SmackDown की रेटिंग्स में रोमन का अहम किरदार है और WrestleMania सीजन में वो ही WWE को रेटिंग्स में फायदा करा सकते हैं। साथ फैंस को शो की ओर आकर्षित कर सकते हैं। ऐसे में उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप साथ रहना सबसे अहम है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।