स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ था। WWE ने कई बढ़िया मैच और सैगमेंट तय कर दिए थे। हर किसी के मन में सवाल था कि इतने अच्छे शो के बाद WWE को रेटिंग्स में फायदा हुआ है या नहीं। Showbuzz Daily के अनुसार, SmackDown की औसतन रेटिंग्स 2.282 रही है। WWE को पिछले हफ्ते से ज्यादा फायदा नहीं हुआ है लेकिन उन्हें राहत जरूर मिली है।WWE SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद व्यूअरशिप में मिली राहतWWE SmackDown के एपिसोड के पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.284 रही थी। साथ ही दूसरे घंटे की रेटिंग्स 2.280 तक रही। देखा जाए तो दोनों घंटों में ज्यादा फर्क नहीं था और WWE ने अपने शो को अच्छा बनाया और फैंस को पूरे शो में जोड़े रखा। SmackDown के पिछले एपिसोड में 2.262 की रेटिंग्स थी और इस हफ्ते रेटिंग्स स्थिर रही।"My back hurts because I've been carrying this damn company for YEARS now!" - @WWERomanReigns #SmackDown @HeymanHustle pic.twitter.com/GJnhyW99Lo— WWE (@WWE) January 23, 2021ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिएइसके बावजूद 2021 की शुरुआत के बाद से लगातार WWE को फायदा हो रहा है। SmackDown का एपिसोड हर हफ्ते बेहतर होते जा रहा है। साथ ही SmackDown को इस हफ्ते 18-49 के डेमोग्राफ में 0.6 रेटिंग्स मिली और वो दूसरे स्थान पर थे। इसके अलावा अन्य नेटवर्क्स के शोज़ की तुलना में SmackDown आठवें स्थान पर मौजूद रहा।SmackDown का ये एपिसोड काफी बढ़िया था। शुरुआत में रोमन रेंस के सैगमेंट ने सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर और असुका भी ब्लू ब्रांड में मैच लड़ते हुए नजर आई थीं। सिजेरो ने डॉल्फ ज़िगलर पर एक बड़ी और अहम जीत दर्ज की वहीं साशा बैंक्स ने भी अपना दबदबा दिखाया।🗣 THROUGH THE TABLE!!!! 🤯@FightOwensFight just sent a MESSAGE to @WWERomanReigns!#SmackDown pic.twitter.com/6fkq47P4bc— WWE (@WWE) January 23, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Results: रोमन रेंस को बुरी तरह पीटते हुए किया गया 'अधमरा', Royal Rumble से पहले मचा जबरदस्त बवाल बिग ई और अपोलो क्रूज भी एक्शन में नजर आए थे। साथ ही बियांका ब्लेयर के धमाकेदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा था। किंग कॉर्बिन और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी एक्शन में नजर आए थे। मेन इवेंट में रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई ने सबको चौंका दिया था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि WWE ने काफी अच्छा काम किया था और रेटिंग्स इसी वजह से स्थिर रही।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।