अंडरटेकर(Undertaker) का प्रो रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है। हर किसी सुपरस्टार की अंडरटेकर के ऊपर हमेशा नजर रहती है। सोशल मीडिया पर भी अंडरटेकर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है। AEW सुपरस्टार ट्रैंट(Trent) ने ट्विटर पर अंडरटेकर के कमेंट पर अपनी बात रखी है। अंडरटेकर ने मौजूदा WWE लॉकर रूम पर टिप्पणी की थी। इसका जवाब उन्होंने दिया है।ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों कोई भारतीय सुपरस्टार कभी Royal Rumble मैच नहीं जीत सकाWWE दिग्गज अंडरटेकर की बात का AEW सुपरस्टार ने दिया जवाब Joe Rogan पॉडकास्ट में हाल ही में अंडरटेकर गेस्ट बनकर आए थे। मौजूदा पीढ़ी के WWE रेसलर के ऊपर अंडरटेकर ने यहां अपनी बात रखी थी। उन्होंने अपने दौर के लॉकर रूम और मौजूदा दौर के लॉकर रूम की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि आजकल के रेसलर किसी के साथ अच्छे से बैठते नहीं है। इसके अलावा और भी उन्होंने कई बात अपनी रखी थी। मौजूदा दौर के लॉकर रूम को उन्होंने ठीक नहीं कहा था। ये भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE SmackDown में रोमन रेंस और अपोलो क्रूज की टीम बनाने की कोशिश की जा रही हैटॉम प्रीचार्ड ने इस बात को फिर तुरंत ट्वीट किया था। इस बात पर AEW सुपरस्टार ट्रैंट ने व्यंग्य कसते हुए अंडरटेकर का सपोर्ट किया था। bad take. the undertaker needs to be put in jail. https://t.co/B1ymB9FwuC— TRENT? (@trentylocks) January 23, 2021ट्रैंट ने अंडरटेक को जेल जाने की बात कही। हालांकि उन्होंने ये मजाक में कहा था।लेकिन इस बात को सभी गलत तरह से ले गए थे। बाद में एक फैन के कहने पर ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।I think you might have misunderstood my tone— TRENT? (@trentylocks) January 23, 2021अंडरटेकर ने कहा था कि आजकल के रेसलर ढंग से बैठते नहीं है। साथ ही अंडरटेकर ने मौजूदा दौर के कई रेसलर्स पर अच्छा बर्ताव ना करने का आरोप लगाया। हालांकि अंडरटेकर की इस बात पर कई फैंस नाखुश नजर आए थे। अंडरटेकर बहुत ही पुराने रेसलर WWE के रहे हैं। 30 सालों तक उन्होंने यहां पर राज किया। लॉकर रूम के वो लीडर हमेशा रहे। इस दौरान उन्होंने सभी सुपरस्टार्स को देखा है। इसी वजह से उन्होंने अपनी बात रखी थी। ट्रैंट ने हालांकि मजाक में अंडरटेकर के ऊपर बात रखी। लेकिन उनके इस ट्वीट से काफी बवाल हुआ। इसी वजह से उन्हें ट्वीट को डिलीट करना पड़ा था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं