WWE Royal Rumble 2022 को खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। यह इवेंट काफी ज्यादा जबरदस्त रहा था और इसमें काफी कुछ देखने को मिला था। शो की शुरुआत से लेकर अंत तक इस प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को जबरदस्त एक्शन और चौंकाने वाली चीज़ें भी देखने को मिलीं।
इस इवेंट की शुरुआत रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के साथ हुई। इसके अलावा विमेंस Royal Rumble मैच, Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच, WWE चैंपियनशिप मैच, एक मिक्स्ड टैग टीम मैच और मेंस Royal Rumble मैच देखने को मिला। इस इवेंट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें कई सरप्राइज रिटर्न के साथ बहुत बड़ा धोखा भी देखने को मिले।
आपको बता दें कि Royal Rumble 2022 में 3 चैंपियनशिप मैच हुए। इसमें एक मैच का अंत क्लीन तरीके से हुआ। एक मैच DQ के जरिए खत्म हुआ और तीसरे मुकाबले में बहुत बड़ी चीटिंग देखने को मिली। कुल मिलाकर फैंस इस इवेंट को निश्चित ही काफी समय तक याद रखने वाले हैं।
इस साल हुए WWE के दूसरे बड़े इवेंट Royal Rumble में काफी कुछ ऐसा भी हुआ जो स्क्रीन पर नहीं दिखा क्योंकि ऐसे पल बैकस्टेज हुए थे। इस आर्टिकल में हम Royal Rumble 2022 के बैकस्टेज की 9 ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।
#) WWE दिग्गज और SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर अपनी एंट्री के लिए तैयार
![WWE Royal Rumble विमेंस मैच में एंट्री करने के लिए तैयार SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/744c6-16441585983667-1920.jpg 1920w)
SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने इस साल हुए विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री की थी। इस मैच में वो बतौर विमेंस चैंपियन आई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन नहीं किया था। इस फोटो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि शार्लेट फ्लेयर अपनी एंट्री के लिए तैयार हैं।
शार्लेट फ्लेयर ने इस मैच में 17वें स्थान पर एंट्री की और मैच में आधे घंटे से ऊपर का समय बिताया था। उन्होंने इस बीच 5 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट भी किया, लेकिन वो इस मैच को जीतने नहीं पाईं। अंत में वापसी करने वाली रोंडा राउजी ने शार्लेट फ्लेयर को एलिमिनेट करते हुए इस मैच को जीता था।
#) WWE Royal Rumble में मिक्स्ड टैग टीम मैच से पहले द मिज और मरीस
![WWE के सबसे फेमस कपल्स में से एक द मिज और मरीस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/dbcaa-16441588395461-1920.jpg 1920w)
पूर्व WWE चैंपियन द मिज अपनी पत्नी मरीस के साथ बैकस्टेज अपने मैच के लिए तैयार नजर आ रहे हैं और यह काफी शानदार भी लग रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला मिक्स्ड टैग टीम मैच में ऐज और बेथ फीनिक्स के खिलाफ हुआ। यह मैच बहुत ही ज्यादा शानदार था, लेकिन इस कपल की जीत नहीं हुई। अंत में बेथ फीनिक्स और ऐज ने डबल फिनिशर का इस्तेमाल करते हुए जीता था।
#) WWE हॉल ऑफ फेमर्स का Royal Rumble 2022 के दौरान हुआ रीयूनियन
![WWE के दो हॉल ऑफ फेमर्स लीटा और मोली होली का हुआ रीयूनियन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/510d1-16441590920471-1920.jpg 1920w)
WWE Royal Rumble की सबसे खास बात यह होती है कि इसमें दिग्गजों की वापसी होती है। ऐसा ही कुछ इस साल के Royal Rumble के दौरान भी देखने को मिला। दो दिग्गज हॉल ऑफ फेमर्स मोली होली और लीटा का रीयूनियन बैकस्टेज देखने को मिला। दोनों दिग्गज ने WWE में रहते हुए काफी सफलता हासिल की और विमेंस रंबल मैच का हिस्सा भी थीं। इन दोनों सुपरस्टार्स को जरूर जीत नहीं मिली, लेकिन फैंस को अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को देखने का मौका मिला।
#) WWE के तीन दिग्गज सुपरस्टार्स बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस और सिजेरो
![WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच और सिजेरो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/60577-16441658974056-1920.jpg 1920w)
Royal Rumble 2022 में जहां सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे और बैकी लिंच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में नजर आईं। सिजेरो इस इवेंट में किसी मैच का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वो बैकस्टेज मौजूद थे। इन तीनों सुपरस्टार्स की बैकस्टेज की जबरदस्त तस्वीर और यह काफी ज्यादा खुश भी दिखाई दे रहे हैं।
#) WWE हॉल ऑफ फेमर्स बैला ट्विंस
![WWE की दो पूर्व चैंपियंस और हॉल ऑफ फेमर्स निकी बैला एवं ब्री बैला](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/88801-16441660965928-1920.jpg 1920w)
WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि बैला ट्विंस इस साल Royal Rumble मैच में हिस्सा होने वाली हैं। दोनों सुपरस्टार्स भले ही इस मैच को जीत नहीं पाईं, लेकिन बैकस्टेज यह दोनों हॉल ऑफ फेमर्स अपने मैच से पहले काफी ज्यादा खुश नजर आईं। आपको इन दोनों दिग्गजों की वापसी कैसी लगी और क्या आने वाले समय में उन्हें WWE में लड़ते हुए देखना चाहते हैं।
#) WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो अपने बेटे डॉमिनिक और बैड बनी के साथ
![WWE के तीन पूर्व चैंपियंस रे मिस्टीरियो, बैड बनी और डॉमिनिक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/4be6c-16441662908583-1920.jpg 1920w)
रे मिस्टीरियो, बैड बनी और रे मिस्टीरियो तीनों ही Royal Rumble मैच का हिस्सा थे। हालांकि तीनों सुपरस्टार्स इस मैच को नहीं जीते, लेकिन उन्होंने काफी ज्यादा प्रभावित किया। बैकस्टेज यह तीनों सुपरस्टार्स साथ में दिखाई दिए। आपको बता दें कि इसी इवेंट के दौरान रे मिस्टीरियो ने अपने मास्क बैड बनी को गिफ्ट किए थे।
#) WWE चैंपियनशिप जीतने के बाद अपने साथी MVP के साथ बॉबी लैश्ले
![WWE Royal Rumble में बॉबी लैश्ले ने इतिहास रचते हुए अपना पुराना सपना पूरा किया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/c8e9f-16441665246534-1920.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले के लिए Royal Rumble 2022 बहुत ज्यादा यादगार साबित हुआ। उनका सामना ब्रॉक लैसनर के खिलाफ पहली बार WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ। बॉबी लैश्ले ने इस मैच में रोमन रेंस की मदद से ब्रॉक लैसनर को पहली बार हराया। इसी के साथ उन्होंने WWE चैंपियनशिप को जीता। बैकस्टेज WWE चैंपियन बनने के बाद बॉबी लैश्ले अपने साथी MVP के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
#) WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने से पहले
![WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने इस साल Royal Rumble मैच जीता](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/25f98-16441667843881-1920.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर जरूर Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप हार गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया। ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble मैच में 30वें नंबर पर एंट्री की और यहां लैसनर अपनी एंट्री के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। लैसनर ने अंत में ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट करते हुए इस मैच को जीता था।
#) WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपने सबसे बड़े मुकाबले से पहले तैयार होते हुए
![WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुआ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/903bb-16441672219657-1920.jpg 1920w)
रोमन रेंस का मुकाबला Royal Rumble 2022 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस के खिलाफ हुआ। इस मैच का बिल्डअप काफी जबरदस्त रही थी और रॉलिंस ने काफी पर्सनल बातें रोमन रेंस से की थी। यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के साथ ही WWE Royal Rumble की शुरुआत हुई थी। रोमन रेंस इस मैच के शुरू होने से पहले काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और उनका ध्यान पूरी तरह से मैच के ऊपर है। हालांकि भले ही इस मैच को रोमन रेंस DQ के जरिए हार गए, लेकिन उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।