734 दिन बाद WWE में Roman Reigns की बादशाहत खत्म, Seth Rollins ने किया नया कारनामा

WWE Royal Rumble 2022 में हुआ शानदार मैच
WWE Royal Rumble 2022 में हुआ शानदार मैच

WWE Royal Rumble 2022 का समापन हो गया है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच मैच हुआ था। ये मैच शानदार रहा लेकिन अंत काफी अलग तरीके हुआ। DQ के जरिए यहां रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। सैथ रॉलिंस ने इस बार शील्ड के इन-रिंग गियर में एंट्री की और ये देखकर रोमन रेंस शुरूआत से ही गुस्से में आ गए थे।

Ad

दोनों सुपरस्टार्स ने मैच में अच्छा परफॉर्म किया। कई बार लगा कि सैथ रॉलिंस जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस ने मैच के अंत में अपना सबमिशन Guillotine लॉक सैथ रॉलिंस को लगाया। इस दौरान रॉलिंस का हाल खराब हो गया था। ऐसा लगा कि रोमन रेंस जीत जाएंगे। रेफरी ने रॉलिंस का हाथ उठाया लेकिन वो रोप पर चला गया। रोमन रेंस ने इसके बाद भी रॉलिंस को नहीं छोड़ा। रेफरी ने मैच को डिस्क्वालिफाई कर दिया। रोमन रेंस ने इसके बाद भी रॉलिंस के ऊपर चेयर से काफी अटैक किया। रोमन रेंस अभी भी यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे।

Ad

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को मिली हार

Royal Rumble 2020 मैच में दो साल पहले रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर ने अंत में एलिमिनेट किया था। इसके बाद से पहली बार किसी बड़े इवेंट में रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा है। 734 दिन बाद किसी इवेंट में रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से एक बात के और संकेत मिल गए है कि रॉलिंस अब फेस के रूप में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि ये स्टोरीलाइन आगे कैसे बढ़ेगी।

Royal Rumble 2022 में ही लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। रोमन रेंस की वजह से ही लैसनर इस मैच में WWE चैंपियनशिप हार गए। पॉल हेमन ने भी लैसनर को इस बार धोखा दे दिया। मेंस रंबल मैच में लैसनर ने 30वें नंबर पर एंट्री की। लैसनर ने अंत में मैकइंटायर के एलिमिनेट किया और रंबल मैच जीत लिया। अब रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी आगे फैंस को देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications