Roman Reigns ने WWE Royal Rumble 2024 में बच्चे के साथ शेयर किया भावुक मोमेंट, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

roman reigns emotional moment wwe royal rumble 2024
WWE में रोमन रेंस ने बच्चे के साथ शेयर किया खास मोमेंट

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में फैटल-4-वे मैच में एजे स्टाइल्स (AJ Styles), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और एलए नाइट (LA Knight) को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। अब इवेंट के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्राइबल चीफ को एक बच्चे के साथ खास मोमेंट शेयर करते देखा गया।

Roman Reigns इस समय WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार हैं, लेकिन जब वो कैमरे के सामने नहीं होते तब उन्हें कई बार कैरेक्टर ब्रेक करते हुए देखा जाता है। उन्हें Royal Rumble 2024 इवेंट में बैकस्टेज Make-a-Wish फाउंडेशन से जुड़े एक बच्चे के साथ देखा गया। वो बच्चा रोमन रेंस के पीछे-पीछे उनके कंधे पर हाथ रख कर चल रहा था।

आपको याद दिला दें कि इसी इवेंट में कोडी रोड्स अपने करियर में दूसरी बार Royal Rumble विजेता बने हैं, जिसके बाद उन्होंने ट्राइबल चीफ की ओर इशारा करते हुए संकेत दिए थे कि वो WrestleMania 40 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

Paul Heyman ने WWE Royal Rumble 2024 में Roman Reigns की जीत पर क्या कहा?

जैसा कि हमने आपको बताया कि 2024 Royal Rumble में Roman Reigns ने रैंडी ऑर्टन,एजे स्टाइल्स और एलए नाइट को फैटल-4-वे मैच में हराकर अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। ट्राइबल चीफ की इस जीत पर उनके वाइज़मैन ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

"ऐसे बहुत लोग रहे जिन्होंने Royal Rumble 2024 में इतिहास के सबसे महान चैंपियन रोमन रेंस की जीतते हुए देखा। हमारे ऊपर बहुत सी जिम्मेदारियां हैं, जिनमें से एक लगातार बेहतर होना भी है। रोमन रेंस के ऊपर ना केवल अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का भार है बल्कि उन्हें अपने परिवार की महानता को भी कायम रखना है। हेड ऑफ द टेबल अपने टाइटल रन को बहुत गंभीरता से लेते हैं।"

Royal Rumble 2024 में रोमन रेंस के सामने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन टॉप सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करने की चुनौती थी। वो हार भी सकते थे, लेकिन अंत में सोलो सिकोआ के इंटरफेरेंस के बाद उन्होंने एजे स्टाइल्स को पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी

Quick Links