WWE Royal Rumble की टाइमिंग का खुलासा, भारतीय फैंस की नींद होगी खराब, जानिए कितने बजे शुरू होगा शो?

WWE
WWE Royal Rumble 2025 को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2025 Timings Changed: WWE के लिए साल 2024 अभी तक शानदार रहा है। सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी को सफलता मिली है। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। स्टार्स ने भी अपने प्रदर्शन से दिल जीता है। WWE ने पिछले कुछ महीनों में प्रीमियम लाइव इवेंट के स्टार्ट टाइमिंग में बदलाव किया है। Bad Blood और Survivor Series में हम ये चीज देख चुके हैं। दोनों शो की शुरूआत 6PM EST से हुई। अब Royal Rumble 2025 के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। 1 फरवरी को इसका आयोजन होगा। इसे लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

Ad

ऐसा लगता है कि Royal Rumble 2025 में भी कंपनी का 6 बजे का प्रारूप नहीं बदलेगा क्योंकि Cultaholic Wrestling ने इस पर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने पुष्टि की है कि Royal Rumble 2025 इवेंट 6 बजे ET (11 बजे GMT) पर शुरू होगा। भारत में सिर्फ एक टाइम जोन है, जिसे इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) कहा जाता है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत में Royal Rumble 2025 की शुरूआत सुबह 4.30 से होगी। इसका मतलब है कि भारतीय फैंस की नींद खराब हो सकती है।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 में बड़े सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल

WWE ने Royal Rumble 2025 को बड़ा बनाने के लिए अभी से कमर कस ली होगी। शो में तगड़े मुकाबले होंगे। ये बहुत ही महत्वपूर्ण इवेंट होगा क्योंकि इसके बाद ही रोड टू WrestleMania 41 की शुरूआत होगी। रोमन रेंस, कोडी रोड्स, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली, सीएम पंक और बियांका ब्लेयर का जलवा इवेंट में देखने को मिलेगा क्योंकि इन सभी को पोस्टर के जरिए एडवर्टाइज किया गया है।

मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर भी सभी की नज़रें रहती हैं। BetOnline ने हाल ही में इसके विजेताओं को लेकर भविष्यवाणी की थी। मेंस में द रॉक और विमेंस में बैकी लिंच जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों स्टार्स इस समय एक्टिव नहीं हैं। रॉक अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बैकी लिंच भी जून, 2024 से नहीं दिखी हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications