WWE Royal Rumble: 5 तरीके जिनसे Roman Reigns vs Seth Rollins यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच खत्म हो सकता है

WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा
WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा

WWE Royal Rumble 2022 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) में कई जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच होगा। दोनों दिग्गजों के बीच अचानक से स्टोरीलाइन शुरू कर दी गई और फैंस को अब तक उनकी दुश्मनी काफी पसंद आई है।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों ही अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। उनका यह मुकाबला भी काफी ज्यादा बढ़िया रह सकता है। इस मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स पहले एक-दूसरे को हरा चुके हैं और इसी वजह से मैच में किसी का भी पलड़ा भारी रह सकता है।

WWE के पास इस यूनिवर्सल टाइटल मैच को खत्म करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। कुछ तरीकों से मैच का अंत खास और यादगार बन सकता है। हालांकि, WWE अपने अनुसार मैच को खत्म करने का निर्णय लेगा। खैर, इस आर्टिकल में हम Royal Rumble 2022 में होने वाले रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के यूनिवर्सल टाइटल मैच के 5 संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।

5- WWE Royal Rumble में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की जीत

रोमन रेंस ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कई बड़े दिग्गजों के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें पराजित किया हुआ है। इसी वजह से रेंस को हराना आसान नहीं है। पहले कई सुपरस्टार्स रेंस को हराने में सफल रहे थे लेकिन हील के तौर पर इस दिग्गज का कद बढ़ गया है। रोमन रेंस इस मैच में सैथ की बुरी हालत कर सकते हैं।

मैच से द उसोज़ (The Usos) पूरी तरह बैन हैं और इसी वजह से रोमन को खुद के दम पर ही दिग्गज को पराजित करना होगा। इसी वजह से वो अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन करने के लिए पूरी जान झोंक सकते हैं। वो अंत में दिग्गज को अपने सबमिशन में फंसाकर मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं।

4- केविन ओवेंस की मदद से सैथ रॉलिंस की जीत

सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस पहले काफी बड़े दुश्मन थे लेकिन अब वो अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड्स मानते हैं। इसी वजह से सैथ अपने दोस्त की मदद ले सकते हैं। रोमन रेंस का पलड़ा मैच में भारी रह सकता है और इसी वजह से केविन ओवेंस इंटरफेयर कर सकते हैं।

वो मैच में आकर रोमन रेंस का ध्यान भटका सकते हैं। इसका फायदा सैथ रॉलिंस उठा सकते हैं। वो रोमन की बुरी हालत कर सकते हैं और फिर उनपर अपना फिनिशर लगाकर मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन बनने के लिए अपने साथी की मदद ले सकते हैं।

3- DQ द्वारा यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों WWE के टॉप सुपरस्टार्स हैं। WWE उन्हें किसी भी तरह से कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा। इसी वजह से मैच का अंत DQ द्वारा किया जा सकता है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को मैच में पिनफॉल या सबमिशन द्वारा हार से जरूर नुकसान होगा और उनका कद गिरेगा।

अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच इसी भी तरह से DQ द्वारा खत्म होता है तो यह काफी अच्छी चीज़ रहेगी। इस तरह के अंत से रोमन रेंस अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे और सैथ रॉलिंस को नुकसान नहीं होगा। साथ ही उनकी दुश्मनी सऊदी अरब के अगले इवेंट तक जारी भी रह पाएगी।

2- सैथ रॉलिंस की जीत हो

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच पहले भी कई मैच हुए हैं। दोनों का Money in the Bank 2016 में हुआ मुकाबला सभी को याद होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर मैच को खास बनाया था और अंत में सैथ रॉलिंस ने जीत दर्ज की थी। कुछ ऐसा ही सैथ एक बार फिर कर सकते हैं।

वो मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बिना किसी इंटरफेरेंस अकेले दम पर यूनिवर्सल चैंपियन की बुरी हालत कर सकते हैं। वो कई बार रेंस पर फिनिशर्स लगाने के बाद उन्हें पिन करते हुए यूनिवर्सल टाइटल जीत सकते है। सैथ रॉलिंस के लिए यह काफी बड़ी चीज़ होगी क्योंकि रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत उनके द्वारा होगा।

1- ब्रॉक लैसनर की वजह से रोमन रेंस की हार

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच कुछ समय पहले तक दुश्मनी चल रही थी और इसका अंत अभी हुआ नहीं है। Royal Rumble द्वारा एक बार फिर इसकी शुरुआत हो सकती है। द उसोज़ मैच से बैन रहेंगे और इसी वजह से ब्रॉक लैसनर इंटरफेयर कर सकते हैं। वो आकर रोमन रेंस का ध्यान भटका सकते हैं।

इसी वजह से सैथ रॉलिंस की जीत हो सकती है। इससे रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी एक-बार फिर शुरू हो जाएगी। साथ ही रेंस के टाइटल रन का अंत अगर इस तरीके से होगा तो फैंस काफी सरप्राइज हो जाएंगे। इस तरह से सैथ रॉलिंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।

Quick Links