Royal Rumble से पहले WWE फैंस हुए गुस्सा, बोरिंग SmackDown की उड़ाई गई धज्जियां

Ujjaval
SmackDown फैंस को बोरिंग लगा (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)
SmackDown फैंस को बोरिंग लगा (Photo: WWE.com & SK Wrestling X)

Fans Angry Reaction SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते का एपिसोड काफी साधारण साबित हुआ। फैंस को इस एपिसोड से बहुत उम्मीद थी, क्योंकि यह रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले आखिरी शो था। ब्लू ब्रांड द्वारा कुछ चीजों को हाइप करने पर ध्यान दिया गया लेकिन बड़े स्टार्स नज़र नहीं आए। शो के दौरान अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स मौजूद नहीं थे और फैंस उनका केविन ओवेंस के साथ सैगमेंट देखने की इच्छा लगाकर बैठे थे।

Ad

फैंस ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शिंस्के नाकामुरा की गैरमौजूदगी पर भी गुस्सा दिखाया। इसके अलावा टिफनी स्ट्रैटन के काम की कड़ी आलोचना हुई। फैंस को यह गो होम शो पसंद नहीं आया और काफी बोरिंग महसूस हुआ। साफ तौर पर WWE ने सभी को उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown को लेकर आई फैंस की गुस्से वाली प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown पर फैंस का गुस्सा फूटा और आई प्रतिक्रियाएं

Ad

(यह WWE SmackDown का काफी खराब एपिसोड रहा। बड़े Royal Rumble 2025 से पहले के शो के हिसाब से अच्छा नहीं था। अब वो प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले वाले शो के लिए अलसी हो गए हैं। शो वैसे नहीं होते, जैसे पहले रहते थे।)

Ad

(WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शिंस्के नाकामुरा एक बार फिर गायब हैं। उन्हें चैंपियनशिप दी ही क्यों गई, जब उन्हें कभी शो पर रहना ही नहीं होता है।)

Ad

(यह काफी बोरिंग गो होम शो रहा, जहां कोडी रोड्स और केविन ओवेंस का कोई सैगमेंट देखने को नहीं मिला। SmackDown को तीन घंटे का बनाना एक बड़ी गलती थी।)

Ad

(टिफनी स्ट्रैटन पिछले दो हफ्तों से एक जैसी चीजें कर रही हैं। अब यह बोरिंग होता जा रहा है।)

Ad

(मेन इवेंट में हुआ टैग टीम मैच अच्छा था लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि Royal Rumble 2025 से पहले यह आखिरी तस्वीर नहीं होनी चाहिए थी।)

Ad

(कब सुपरस्टार्स सिर्फ अपने ही शोज़ पर नज़र आने वाले हैं। अब मेरे लिए वो शॉक फैक्टर खत्म हो गया, क्योंकि अमूमन स्टार्स दूसरे ब्रांड पर जाते हैं।)

(शुरुआती 20 मिनट एकदम अलग ही नज़र आए। इसके अलावा काफी बोरिंग शो रहा।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications