WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है। एक पूर्व WWE स्टार ने हाल ही में खुलासा किया है कि लैजेंड गोल्डबर्ग (Goldberg) ने एक बड़ा स्ट्रीक-एंडिंग मैच जीतने से इनकार कर दिया था। इस 50 वर्षीय दिग्गज ने यह भी खुलासा किया है कि WWE द्वारा रिलीज से कुछ हफ्ते पहले स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने उन्हें पूरी जिंदगी कंपनी में जॉब देने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आई
इसके अलावा बैकी लिंच को लेकर एक बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि पिछले साल हुई एक घटना की वजह से वह अपने एक साथी सुपरस्टार को पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा डेनियल ब्रायन के स्टेट्स को लेकर भी अपडेट सामने आ रहा है और खबर है कि कंपनी के प्रोजेक्ट्स से उन्हें हटा दिया गया है। साथ ही, रोमन रेंस के SummerSlam मैच को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए ज्यादा देर न करते हुए WWE से जुड़ी इन खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
5- गोल्डबर्ग पूर्व WWE सुपरस्टार की अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे
![गोल्डबर्ग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/415cc-16259734454797-800.jpg 1920w)
फैंस गोल्डबर्ग को एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में जानते हैं जिन्हें ज्यादा मैच हारना पसंद नहीं है। हालांकि, WWE में एक ऐसी घटना देखने को मिल चुकी है जब गोल्डबर्ग अपने साथी सुपरस्टार को हराकर उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे। पूर्व WWE सुपरस्टार रॉडनी मैक ने हाल ही में WrestlingInc को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि गोल्डबर्ग उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे।
ये भी पढ़ें: WWE में वापसी के बाद द फीन्ड के लिए 5 जबरदस्त फ्यूड्स
आपको बता दें, साल 2003 में कंपनी ने व्हाइट बॉय चैलेंज के तहत रॉडनी मैक को अनडिफिटेड स्ट्रीक के लिए बुक किया था और उस वक्त रॉडनी ने कई व्हाइट कम्पटीटर्स को हराया था। गोल्डबर्ग वह सुपरस्टार थे जिन्होंने मैक को हराकर उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी लेकिन वह उनकी स्ट्रीक नहीं तोड़ना चाहते थे।
हालांकि, रॉडनी उस वक्त इस पोजिशन पर नहीं थे कि क्रिएटिव टीम के निर्णय को चेंज कर सके। इसके अलावा रॉडनी ने यह भी खुलासा किया कि स्टैफनी ने उन्हें और उनकी वाइफ जैज को जिंदगी भर WWE में जॉब देने का वादा किया था लेकिन इस वादे के कुछ ही हफ्ते बाद रॉडनी और उनकी वाइफ को रिलीज कर दिया गया था।
कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!
4- रिडल ने WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को लेकर बड़ा खुलासा किया
पिछले साल अक्टूबर में WWE सुपरस्टार रिडल की वाइफ लिसा ने बैकी लिंच की तस्वीर के साथ एक लंबा स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए फीमेल रोस्टर का मजाक उड़ाया था। रिडल ने talkSPORT के एलेक्स मैकार्थी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस घटना के बाद सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच उन्हें नापसंद करने लगे थे। हालांकि, Survivor Series 2020 में रिडल ने बैकस्टेज सैथ रॉलिंस से बात करते हुए अपनी वाइफ और खुद की तरफ से माफी मांगी थी।
यही नहीं, रिडल ने बेहतरीन परफॉर्मर होने के लिए सैथ की तारीफ की थी और बैकी लिंच के प्रेगनेंसी के लिए उन्होंने सैथ को बधाई भी दी थी। रिडल की बात सुनकर सैथ हैरान रह गए थे, हालांकि, इस बातचीत के जरिए इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मनमुटाव खत्म हो गया था लेकिन रिडल की माने तो वह और सैथ कभी दोस्त नहीं बन पाएंगे।
3- डेनियल ब्रायन को WWE के प्रोजेक्ट्स से हटाया गया
![डेनियल ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/a4ad7-16259750925342-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कंपनी ने ब्रायन के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की काफी कोशिश की लेकिन ब्रायन अभी तक फ्री एजेंट बने हुए हैं। ब्रायन अल्वारेज ने हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर लाइव शो पर खुलासा करते हुए कहा कि ब्रायन को कंपनी के प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया है।
हालांकि, यह चीज साफ नहीं है कि प्रोजेक्ट किस बारे में था। आपको बता दें, हाल ही में SmackDown में जारी एक स्टोरीलाइन में डेनियल ब्रायन का नाम लिया गया था और अल्वारेज की माने तो यह ब्रायन के कंपनी में वापसी का संकेत बिल्कुल भी नहीं है।
2- WWE ने SummerSlam 2021 के लिए रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी तय कर दिया है
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/28140-16259757552702-800.jpg 1920w)
WWE इस साल SummerSlam को काफी बड़ा पीपीवी बनाना चाहती है। खबर है कि रोमन रेंस का मैच इस पीपीवी के मेन इवेंट में होगा और उनका प्रतिदंद्वी भी तय कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो SummerSlam 2021 में रोमन रेंस vs जॉन सीना का मैच होना है।
हालांकि, खबर है कि अगस्त के महीने में सीना अपने एक फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं लेकिन डेव मैल्टजर की माने तो सीना SummerSlam 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने के लिए समय निकाल लेंगे। आपको बता दें, साल 2017 में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच हुए फ्यूड का इस्तेमाल करके एक बार फिर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड शुरू हो सकता है।
1- WWE सुपरस्टार बेली के इंजरी पर अपडेट
![बेली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/07/11bca-16259763821096-800.jpg 1920w)
हाल ही में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करते वक्त बेली को ACL इंजरी हो गई थी और खबर है कि इस इंजरी की वजह से बेली 9 महीने के लिए एक्शन से बाहर हो चुकी हैं। इस वजह से बेली को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच से हटा दिया गया है और आपको बता दें, बेली के चोटिल से कंपनी के प्लान पर काफी असर पड़ा है।
यही नहीं, बेली के चोटिल होने की वजह से विमेंस रोस्टर में गहराई और भी कम हो गई है और इस चीज को लेकर दो सुपरस्टार्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। आपको बता दें, WWE इस वक्त बेली का रिप्लेसमेंट ढूढ़ने में लगी हुई है।