WWE Rumor Roundup: ब्रॉक लैसनर के नए लुक ने मचाया बवाल, अगले ड्राफ्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ 

ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन
ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन

4- ब्रॉक लैसनर के नए लुक की पूर्व WWE सुपरस्टार से की गई तुलना

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का हाल ही में एक नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में लैसनर ने पोनीटेल रख लिया है और उन्होंने बियर्ड भी बढ़ा ली है। लैसनर के इस नए लुक की तुलना पूर्व WWE सुपरस्टार केविन फर्टिग से की जा रही है जो WWE में मोर्डेकाई नाम के कैरेक्टर में नजर आए थे।

अब केविन फर्टिग ने भी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने मजाक में कहा कि फोटो में दिख रहा शख्स ब्रॉक लैसनर नहीं बल्कि वह हैं। यह देखना रोचक होगा कि लैसनर इसी लुक में WWE में वापसी करेंगे या फिर वह पुराने लुक में वापसी करना पसंद करेंगे। एंड्रयू जेरिएन की माने तो ब्रॉक और कंपनी के बीच बातचीत हुई थी लेकिन अभी तक दोनों ही पक्ष निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं।

3- डेनियल ब्रायन को एक बड़े WWE प्रोजेक्ट से हटाया गया

youtube-cover

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर की माने तो डेनियल ब्रायन को एक बड़े WWE प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है और यह प्रोजेक्ट शायद वीडियो गेम से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें, SmackDown में रोमन रेंस के खिलाफ मैच हारने के बाद से ही डेनियल ब्रायन WWE में दिखाई नहीं दिए हैं।

रोमन के खिलाफ मैच के बाद ब्रायन का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था लेकिन सबका मानना था कि ब्रायन की एक दिन कंपनी में जरूर वापसी होगी। हालांकि, अगर कंपनी को ब्रायन की वापसी का भरोसा होता तो उन्हें इतने बड़े प्रोजेक्ट से क्यों हटाया जाता।

Quick Links