WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है और इस वक्त बिग ई (Big E) WWE चैंपियन बनने की वजह से काफी सुर्खियों में आ चुके हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि डेमो रेटिंग में Raw, AEW Dynamite से पिछड़ गई थी और शायद यही वजह है कि बिग ई को नया WWE चैंपियन बनाने का फैसला किया गया है। बता दें, इस वक्त बिग ई के WWE चैंपियनशिप जीत के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है।इसके अलावा ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के WrestleMania प्रतिद्वंदी को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं, दो पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस के AEW में डेब्यू करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा भी WWE से जुड़ी कई खबरें और अफवाहें सामने आ रही हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE से जुड़ी इन खबरों और अफवाहों पर विस्तार से नजर डालते हैं।5- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर WrestleMania में गेबल स्टीवसन का सामना कर सकते हैंAn old picture of Brock Lesnar posing with WWE's latest signee, Olympic Gold Medalist @GableSteveson , has surfaced on the internet. Do you want to see these two in a match in #WWE? pic.twitter.com/wjAdHajXVy— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) September 12, 2021ब्रॉक लैसनर लंबे समय से WWE के टॉप पर रहे हैं और वर्तमान समय में भी वह कंपनी के सबसे डोमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक हैं। ऐसे काफी कम सुपरस्टार्स हुए हैं जो कि ब्रॉक लैसनर को हरा पाए हैं और लोगों का मानना है कि कंपनी में ऐसे सुपरस्टार्स की कमी है जो कि लैसनर को मात दे सके। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि WWE ने यह प्लान कर लिया है कि लैसनर किस सुपरस्टार को अपनी विरासत सौंपने वाले हैं।Newly signed @WWE and #Gophers wrestler Gable Steveson talks about living his dream while still returning to Minnesota for his senior year. @StribSports @GableSteveson @GopherWrestling pic.twitter.com/hrSGDVwZWq— Marcus R. Fuller (@Marcus_R_Fuller) September 13, 2021डेव मैल्टजर की रिपोर्ट्स की माने तो WrestleMania में ब्रॉक लैसनर, गेबल स्टीवसन के खिलाफ मैच लड़कर उन्हें अपनी विरासत सौंप सकते हैं। बता दें, गेबल 21 वर्षीय ओलपिंक स्टार हैं और रिपोर्ट्स की माने तो वह लैसनर के काफी करीबी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में गेबल ने लैसनर को अपना मेंटर बताया था और गेबल ने कहा कि लैसनर जैसा रोल मॉडल होना उनके लिए काफी अच्छा है। गेबल स्टीवसन का यह भी मानना है कि लैसनर उन्हें अपनी तरह डोमिनेट सुपरस्टार बना सकते हैं।