WWE Rumor Roundup: कंपनी में जॉन सीना के फ्यूचर पर अपडेट, ब्रॉन स्ट्रोमैन की होगी वापसी?

ब्रॉन स्ट्रोमैन और जॉन सीना
ब्रॉन स्ट्रोमैन और जॉन सीना

2- निकी एश को WWE में पुश देने का कारण

पिछले कुछ समय में निकी एश को WWE में बड़ा पुश मिला है और वह हाल ही में MITB ब्रीफकेस जीतने के बाद इस हफ्ते Raw में अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करके नई Raw विमेंस चैंपियन बनी थी। WrestlingNews ने हाल ही में निकी एश को पुश देने के कारण का खुलासा किया।

WrestlingNews के अनुसार, निकी एश का सुपरहीरो कैरेक्टर बच्चों को काफी पसंद आ रहा है और इस कैरेक्टर का आईडिया खुद निकी का था। यही कारण है कि विंस मैकमैहन ने निकी एश से खुश होकर उन्हें बड़ा पुश देने का फैसला किया है।

1- WWE सुपरस्टार्स को क्रिएटिव कंट्रोल मिलता है?

कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स यह खुलासा कर चुके हैं कि कंपनी में उन आईडिया पर गौर नहीं किया जाता था। हालांकि, एरिक बिशफ ने हाल ही में खुलासा किया कि WWE सुपरस्टार्स के पास क्रिएटिव कंट्रोल न होना एक झूठ है।

बिशफ ने कहा कि सुपरस्टार्स के पास क्रिएटिव टीम से संपर्क करके अपने आईडिया बताने का पूरा अधिकार होता है। हालांकि, अधिकतर मौकों पर सुपरस्टार्स के आईडिया को रिजेक्ट कर दिया जाता है।