WWE Rumor Roundup: WrestleMania में खतरनाक मैच लड़ने की नहीं दी गई थी इजाजत, सुपरस्टार्स के हालिया रिलीज पर डिटेल्स 

बडी मर्फी और टोनी नीज
बडी मर्फी और टोनी नीज

WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है और पिछले हफ्ते Raw और SmackDown के एपिसोड के जरिए WWE के अगले पीपीवी मनी इन द बैंक (Money in the bank) के बिल्ड-अप की शुरूआत हो गई है। इसके अलावा विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने सुपरस्टार्स को रिलीज करके सभी को हैरान कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि एक सुपरस्टार को एक साल में दूसरी बार रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आई

इसके अलावा एक पूर्व WWE सुपरस्टार ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका एक WrestleMania प्लान रिजेक्ट कर दिया गया था। साथ ही, एक WWE स्टार ने खुलासा किया है कि किस तरह उनकी शेन मैकमैहन से पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके अलावा भी WWE से जुड़ी कुछ रोचक खबरें सामने आ रही हैं और आइए इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालते हैं

5- WWE द्वारा हाल ही में रिलीज किये गए सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

youtube-cover

WWE ने हालिया बजट कट में 205 लाइव और NXT के 14 सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। टाइलर ब्रीज, फैंडांगो, टोनी नीज, जैफ पार्कर, मैट ली, अगस्त ग्रे, कर्ट स्टालिन, सिंह ब्रदर्स, मरीना शफीर, किलियन डैन, टीनो सब्बाटेली, आरिया डेवारी और अरटूरो रूअस हैं। हाल ही में रिलीज किये गए टीनो सब्बाटेली को अप्रैल 2020 में भी रिलीज किया गया था और इसके बाद अक्टूबर के महीने में उनकी WWE में वापसी हुई थी।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब समोआ जो ने WWE में खुद को ताकतवर सुपरस्टार साबित किया था

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE प्रेसिडेंट और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर निक खान ने सुपरस्टार्स को रिलीज करने से पहले एक मीटिंग रखी थी। हालांकि, WWE ने बजट कट के लिए सुपरस्टार्स को रिलीज किया था लेकिन डेव मैल्टजर ने रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर पर WWE द्वारा सुपरस्टार्स को रिलीज करने का दूसरा कारण बताया है। आपको बता दें, कंपनी ने कई उम्रदराज सुपरस्टार्स को रिलीज किया है और WWE अब 26 साल से कम उम्र के ऐसे रेसलर्स को साइन करना चाहती है जो लंबे हो और जिनका वजन 100 किलो से ज्यादा हो।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- मंसूर ने WWE में शेन मैकमैहन से पहली मुलाकात के बारे में बताया

youtube-cover

हाल ही में Raw के जरिए WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले मंसूर ने talkSport के एलेक्स मैकार्थी को दिए इंटरव्यू में शेन मैकमैहन से पहली मीटिंग के बारे में बताया था। आपको बता दें, मंसूर की शेन से मुलाकात WWE Super ShowDown 2019 में हुई थी। इससे पहले मंसूर 2018 में हुए ग्रेटेस्ट Royal Rumble मैच का भी हिस्सा थे। हालांकि, WWE ने Super ShowDown 2019 के दौरान चीजें बदल दी थी।

आपको बता दें, साल 2018 में मंसूर ने जिस बाथरूम का इस्तेमाल किया था, साल 2019 में वह बाथरूम शेन मैकमैहन के लिए रिजर्व रखी गई थी। मंसूर को यह बात पता नहीं थी और जब वह बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद बाहर निकले तो वहां शेन नजर आए। शेन उन्हें देखकर कंफ्यूज हो गए और मंसूर भी उन्हें देखकर नर्वस हो गए थे। उस वक्त हाथ गीला होने की वजह से मंसूर, शेन से हाथ नहीं मिला सकते थे और शेन भी मंसूर की परेशानी समझ गए थे।

3- साल 2017 में WWE Raw में एक एंगल से मिकी जेम्स को अपमान महसूस हुआ था

youtube-cover

हाल ही में WWE द्वारा रिलीज की गई मिकी जेम्स ने क्रिस वैन विलीट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि साल 2016 में WWE में वापसी के बाद से ही उन्हें उनके उम्र के लिए WWE टीवी पर टारगेट किया गया था। साल 2017 में एक Raw स्टोरीलाइन के दौरान मिकी की उम्र का मजाक उड़ाया गया था और उन्हें गिफ्ट के रूप में बूढ़े लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाली वॉकर भी दी गई थी।

मिकी को यह चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और इस चीज से उन्हें अपना अपमान महसूस हुआ था। यही नहीं, इस स्टोरीलाइन को लेकर मिकी ने अपनी चिंता भी जाहिर की थी।

2- विंस मैकमैहन हाल ही में रिलीज किये गए WWE सुपरस्टार के फैन नहीं थे

youtube-cover

जैसा कि हमने आपको बताया कि WWE युवा और बड़े साइज के सुपरस्टार्स को साइन करना चाहती है। हाल ही में रिलीज किये गए किलियन डैन भी बड़े साइज के सुपरस्टार थे और उनके रिलीज किये जाने की किसी ने कल्पना नहीं की थी। हालांकि, डेव मैल्टजर ने खुलासा किया कि किलियन डैन, विंस मैकमैहन के टाइप के सुपरस्टार नहीं हैं।

इसके अलावा विंस मैकमैहन के पास बड़े साइज के सुपरस्टार्स की भरमार है और WWE के पास किलियन डैन को पुश देने का कोई प्लान नहीं था। सिंतबर के महीने में डैन का नो कम्पीट क्लॉज समाप्त हो जाएगा और इसके बाद डैन नई रेसलिंग कंपनी ज्वाइन कर पाएंगे। डेव मैल्टजर की माने तो ROH या इम्पैक्ट रेसलिंग द्वारा डैन को जरूर साइन किया जाना चाहिए।

1- टोनी नीज को WWE WrestleMania में उनकी पसंद का मैच लड़ने का मौका नहीं मिला

youtube-cover

हाल ही में रिलीज किये गए WWE सुपरस्टार टोनी नीज ने WrestleMania 35 में बडी मर्फी को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। हालांकि, टोनी इस पीपीवी में खतरनाक मैच लड़ना चाहते थे लेकिन WWE ऑफिशियल्स द्वारा उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली थी।

इसके बाद इस शो के बाद 205 लाइव में मर्फी और नीज का एक बार फिर मुकाबला हुआ था। इस मैच में इन दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ उसी तरह फाइट की, जिस तरह इन दोनों सुपरस्टार्स ने WrestleMania 35 के लिए प्लान किया था और यह मैच शोज ऑफ शोज में हुए मैच से बेहतर था।

Quick Links