WWE Rumor Roundup के एक नए संस्करण में आपका स्वागत है। इस वक्त खबर सामने आ रही है कि NXT में जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं और इन बदलावों का इस ब्रांड में ट्रिपल एच (Triple H) की भागीदारी पर असर पड़ सकता है। WWE में ट्रिपल एच और NXT के फ्यूचर को लेकर भी बड़ा अपडेट आ रहा है। इसके अलावा एक बड़ी वापसी की भी संभावना जताई जा रही है।आपको बता दें, एक पूर्व चैंपियन हफ्तों से WWE टेलीविजन पर दिखाई नहीं दी हैं और उनकी जल्द ही वापसी देखने को मिल सकती है। अब जबकि, SummerSlam के जरिए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की WWE में वापसी हो चुकी है, ऐसा लग रहा है कि WWE WrestleMania 38 में होने जा रहे रोमन रेंस (Roman Reigns) vs द रॉक (The Rock) के मैच में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। आइए ज्यादा देर न करते हुए WWE से जुड़ी इन खबरों और अफवाहों पर विस्तार से नजर डालते हैं।5- WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस का ब्रॉक लैसनर से सामना हो सकता हैWE THE ONES. #TheBloodline#SmackDown pic.twitter.com/2u4miTJF9s— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 28, 2021WrestleMania 38 में रोमन रेंस vs द रॉक का मैच होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर की माने तो प्लान में बदलाव हो चुका है और अब रोमन रेंस WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर का सामना करते हुए नजर आ सकते हैं। मैल्टजर ने बताया कि WrestleMania 38 के वक्त द रॉक फ्री नहीं होंगे इसलिए WWE रोमन और ब्रॉक की दुश्मनी को लंबा खींच सकती है। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)ऐसा लग रहा है कि इस दुश्मनी का अंत WrestleMania 38 में देखने को मिल सकता है। SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने बड़ी वापसी करते हुए रोमन रेंस का सामना किया था। इस घटना के बाद ऐसा लग रहा था कि लैसनर पिछले हफ्ते SmackDown में नजर आएंगे। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और ऐसा लग रहा है कि WWE के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट की वजह से लैसनर खास मौकों पर ही नजर आने वाले हैं।