WWE Rumor Roundup: बड़े स्टार की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज किया गया, SummerSlam 2021 को लेकर बड़ा अपडेट 

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

2- WWE ने सैनिटी का प्लान दूसरे फैक्शन के लिए इस्तेमाल किया

youtube-cover

पूर्व WWE स्टार एलेक्जेंडर वूल्फ ने हाल ही में Fightful Select को दिए इंटरव्यू में कंपनी के बारे में कई खुलासे किये। जब सैनिटी NXT में टॉप ग्रुप था, उस वक्त एलेक्जेंडर वूल्फ इस फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे। आपको बता दें, साल 2018 में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने सैनिटी को SmackDown में भेजने की सूचना दी थी।

यही नहीं, टैलेंट रिलेशंस के पूर्व सीनियर डायरेक्टर मार्क कैरानो ने सैनिटी से वादा किया था कि उन्हें WWE SmackDown में बड़ा पुश दिया जाएगा। हालांकि, वादे पर अमल नहीं किया गया और सैनिटी के लिए बनाए गए अधिकतर प्लान का रेट्रीब्यूशन के लिए इस्तेमाल किया गया। यही नहीं, सैनिटी मेंबर्स द्वारा दिए आईडिया का दो साल बाद रेट्रीब्यूशन को डेब्यू कराने के लिए इस्तेमाल किया गया।

1- WWE SummerSlam 2021 के लिए बड़ा अपडेट

youtube-cover

WWE SummerSlam 2021 के लोकेशन का खुलासा कर चुकी है और आपको बता दें, इस साल SummerSlam का आयोजन लास वेगास के ऐलेजायंट स्टेडियम में 21 अगस्त को कराया जाएगा। द मैट मैन पोडकास्ट के एंड्रयू जेरिएन के रिपोर्ट्स की माने तो WWE ब्रॉक लैसनर की वापसी कराने की कोशिश कर रही है।

डेव मैल्टजर की माने तो ब्रॉक लैसनर वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ फ्यूड शुरू कर सकते हैं। हालांकि, Raw के हालिया एपिसोड में ब्रॉक लैसनर का जिक्र किये जाने की वजह से कंफ्यूजन बढ़ गया है और संभव है कि WWE ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले का मैच करा सकती है। अगर ऐसा होता है तो SummerSlam 2021 में जॉन सीना को रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी बनाया जा सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now