WWE Rumor Roundup: सैथ रॉलिंस ने साथी सुपरस्टार की बेइज्जती की, 41 वर्षीय सुपरस्टार ने लिया रिटायमेंट 

ऐज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
ऐज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

4- पूर्व WWE क्रूजरवेट चैंपियन ब्रायन केंड्रिक ने रिटायमेंट लिया

ऐसा लग रहा है कि पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन ब्रायन केंड्रिक ने इन-रिंग कम्पटीशन से संन्यास ले लिया है। WWE परफॉर्मेंस सेंटर द्वारा हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड किये गए क्लिप में ऐसा दिखाया गया कि केंड्रिक रिटायर हो चुके हैं और वह 205 लाइव पर प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं।

केंड्रिक 2000 के दशक में WWE SmackDown टैग टीम डिवीजन का अहम हिस्सा बन गए थे, हालांकि, साल 2009 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद साल 2016 में उनकी एक बार फिर WWE में वापसी हुई और वापसी के बाद वह 205 लाइव का अहम हिस्सा बनते हुए क्रूजरवेट चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे।

3- क्या पूर्व WWE चैंपियन रॉब वैन डैम AEW का हिस्सा बनने वाले हैं?

रॉब वैन डैम 2021 WWE हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनने जा रहे हैं, हालांकि, इस बारे में कोई खबर नहीं है कि उनकी कंपनी में वापसी हो पाएगी या नहीं। RVD ने हाल ही में Reel Talker से बात की और जब इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह AEW ज्वाइन करने को इच्छुक हैं तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया।

इस दौरान RVD ने AEW की प्रशंसा की लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी रेसलिंग करने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, RVD ने यह भी कहा कि अगर उन्हें अच्छा ऑफर मिले तो वह इस बारे में सोच सकते हैं।