WWE Rumor Roundup: सैथ रॉलिंस ने साथी सुपरस्टार की बेइज्जती की, 41 वर्षीय सुपरस्टार ने लिया रिटायमेंट 

ऐज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
ऐज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

2- पूर्व WWE सुपरस्टार मैट कारडोना ने विंस मैकमैहन और टोनी खान के बीच अंतर बताया

Ad
Ad

WWE में जैक रायडर नाम से मशहूर मैट कारडोना ने हाल ही में इनसाइड द रोप्स से बात करते हुए टोनी खान और विंस मैकमैहन के बीच बड़ा अंतर बताया। आपको बता दें, मैट वर्तमान समय में इम्पैक्ट रेसलिंग का हिस्सा हैं लेकिन WWE से रिलीज किये जाने के बाद वह AEW के लिए काम कर चुके हैं।

इस दौरान मैट ने कहा कि AEW में बैकस्टेज का माहौल काफी शांत होता है और टोनी खान से संपर्क करना आसान होता है। इसके साथ ही मैट ने भी खुलासा किया कि विंस से बात करने के कई बार दिन भर इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, मैट ने कहा कि WWE और AEW के बैकस्टेज माहौल में इतना अंतर इसलिए है क्योंकि AEW के मुकाबले WWE का रोस्टर काफी बड़ा है।

1- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने सिजेरो का अपमान किया

Ad

सैथ रॉलिंस ने Talking Smack पर बात करते हुए अपने WrestleMania प्रतिदंद्वी सिजेरो की बेइज्जती की। आपको बता दें, रॉलिंस ने सिजेरो को WrestleMania में कभी स्पॉटलाइट न मिलने का कारण बताते हुए कह कि सिजेरो उनके लेवल के सुपरस्टार नही हैं।

इसके साथ ही रॉलिंस ने अपने पूर्व दोस्त रोमन रेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके लेवल के सुपरस्टार हैं। इसके अलावा रॉलिंस ने पॉल हेमन की भी तारीफ की और उन्होंने कहा कि पॉल महानता को समझते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications